फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Engineers will explore the possibility of flyovers at 10 intersections in the bareilly city

Bareilly: 10 चौराहों पर फ्लाईओवर की संभावना तलाशेंगे अभियंता, मंडलायुक्त की पहल पर सेतु निगम करेगा सर्वे

Fri, 23 Feb 2024 02:05 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Fri, 23 Feb 2024 02:05 PM IST
सार

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी व सेतु निगम के अभियंताओं के साथ बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में बैठक की। इसमें तय किया गया कि सेतु निगम की टीम सर्वे कर पांच मार्च तक प्रारंभिक आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन
Engineers will explore the possibility of flyovers at 10 intersections in the bareilly city
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में चौकी चौराहा, दामोदर स्वरूप पार्क, गांधी उद्यान, सेटेलाइट, बीसलपुर चौराहा, डोहरा रोड तिराहा, सुरेश शर्मा नगर, संजयनगर, सौ फुटा तिराहा, डेलापीर तिराहा पर जाम से मुक्ति के लिए मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों की तर्ज पर फ्लाईओवर (ग्रेड सेपरेटर) बनाने की कवायद चल रही है। मंडलायुक्त की पहल पर सेतु निगम की टीम इसके लिए सर्वे करेगी। जरूरत के मुताबिक फ्लाईओवर और अंडरपास प्रस्तावित किए जाएंगे।

विज्ञापन


मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी व सेतु निगम के अभियंताओं के साथ बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में बैठक की। इसमें तय किया गया कि सेतु निगम की टीम सर्वे कर पांच मार्च तक प्रारंभिक आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। तब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए किसी एजेंसी को जिम्मेदारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


कमिश्नर ने 12 फरवरी को शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया था। उनके साथ लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी थे। तभी प्रारंभिक तौर पर चौराहों पर ग्रेड सेपरेटर की जरूरत महसूस की गई थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम के अभियंताओं ने संयुक्त तौर पर चौराहों का निरीक्षण कर फ्लाईओवर की संभावनाएं तलाशी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर होगा सर्वे
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता संजय तिवारी, सेतु निगम से परियोजना प्रबंधक केएन ओझा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अभिनेष कुमार, अधिशासी अभियंता नारायण सिंह तथा एसपी ट्रैफिक शिवराज बैठक में शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि आबादी और वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ग्रेड सेपरेटर बनाने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर सर्वे प्रस्तावित है। सेटेलाइट से पीलीभीत बाइपास तक चौड़ीकरण के लिए डीपीआर पहले ही भेजी जा चुकी है। इसके लिए भी पैरवी की जाएगी।

सर्वे से यह होना है तय
कहां कितना लंबा पुल बनना है? पुल किस स्थान से शुरू होगा? कौन-कौन से मार्ग पर पुल से जुड़ेंगे? पुल कहां पर खत्म होगा? इन बिंदुओं पर सेतु निगम की रिपोर्ट आने के बाद कमिश्नर उस पर मंथन करेंगी। अगली बैठक पांच मार्च को प्रस्तावित है। 

जानिए, क्या है ग्रेड सेपरेटेर
जिस चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर बनता है, वहां सभी मार्गों के लिए अलग-अलग ऊंचाई पर पुल से रास्ता मिलता है। मुख्य पुल से ही अलग पुल बनाकर रास्ते दिए जाते हैं। ग्रेड सेपरेटर के लिए जगह और लागत अधिक लगती है। इसलिए अभी तक छोटे शहरों में ग्रेड सेपरेटर नहीं बने हैं। (सेतु निगम के अभियंता से बातचीत के मुताबिक)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed