फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Engine of Bareilly-Indore Express fails, Jan Shatabdi Express also affected

Bareilly News: बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का इंजन फेल, जनशताब्दी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Thu, 01 Aug 2024 07:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Engine of Bareilly-Indore Express fails, Jan Shatabdi Express also affected
बिशारतगंज। इंजन फेल होने के कारण 14320 बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस बुधवार को 1:30 घंटे बिशारतगंज स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में ट्रेन को मालगाड़ी का इंजन लगाकर रवाना किया गया। दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी 20 मिनट तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन

बरेली-इंदौर एक्सप्रेस बुधवार सुबह 11:26 बजे बरेली जंक्शन से चली थी। रामगंगा पहुंचने के बाद ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। लोको और सहायक लोको पायलट किसी तरह से धीमी रफ्तार में ट्रेन को बिशारतगंज तक ले गए। यहां इंजन पूरी तरह से फेल हो गया। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
विज्ञापन

ट्रेन 1:30 घंटे तक बिशारतगंज स्टेशन पर खड़ी रही। स्टेशन मास्टर सुनील कुमार ने बताया कि यहां से मालगाड़ी का इंजन लगाने के बाद इसे रवाना किया गया। इस दौरान दिल्ली-टनकपुर 12036 जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी 20 मिनट तक रास्ते में रोकना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed