फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Encroachments will be removed outside the old bus stand

Bareilly News: पुराने बस अड्डे के बाहर हटाए जाएंगे अतिक्रमण

Thu, 22 Feb 2024 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 22 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Encroachments will be removed outside the old bus stand
बरेली। पुराने बस अड्डे के बाहर जाम लगना रोजाना की बात हो गई है। परिवहन निगम के अफसरों का मानना है कि अगर बस अड्डे के बाहर से अतिक्रमण हटवा दिए जाएं तो काफी राहत मिल सकती है। बरेली डिपो के एआरएम ने अतिक्रमण हटवाने के लिए लेकर नगर आयुक्त का पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे से रोजाना करीब 400 बसों का आवागमन होता है। यहां से बदायूं, मथुरा, अलीगढ़, मुरादाबाद व दिल्ली के लिए बसें जाती हैं। बस अड्डे के बाहर इलेक्टि्रक सामान का बाजार होने के कारण खासी भीड़ रहती है। दिन में रोजाना यहां जाम लगता है। मार्च माह में होली पर बस अड्डे पर भीड़ और बढ़ेगी। ऐसे में न सिर्फ यात्रियों, बल्कि चालक-परिचालकों को भी बसें निकालने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर बस अड्डे के बाहर से ठेले, फड़ वालों को हटवाने के लिए कहा गया है। बताया कि अतिक्रमण के कारण चालकों को बसें मोड़ने में दिक्कत होती है। कई बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुराने बस अड्डे के बाहर से अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। हाल यह हो गया कि सिकलापुर चौराहे से बस अड्डे तक आने में रात में दो से तीन मिनट लगते है, जबकि दिन में बसों को 20-25 मिनट लग रहे हैं। - संजीव श्रीवास्तव, एआरएम बरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed