फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   encroachment removed from rajendranagar

पैदल चलना था मुश्किल, अब कार से भरें फर्राटा

Sun, 22 Apr 2018 06:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 22 Apr 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
encroachment removed from rajendranagar
encroachment drive
अतिक्रमणकारियों ने राजेंद्रनगर के सी और डी ब्लॉक में 30 फुट चौड़ी सड़कों को पतली गली में तब्दील कर दिया। अभी तक गली बनी इन सड़कों पर पैदल निकलना तक मुश्किल था। चार साल से इसको लेकर शिकायतें हो रही थीं। शनिवार को जब इन तंग ‘गलियों’ में नगर निगम का बुलडोजर अपना पंजा चलाते हुए निकला तो सब सड़कें चौड़ी नजर आने लगीं। इस दौरान 46 घरों के बाहर से अवैध कब्जे हटाए गए।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर के सी और डी ब्लॉक (पटेलनगर) में 30-30 फुट चौड़ी सड़कों पर लोगों ने दोनों ओर बड़े-बड़े चबूतरे बनाकर उन्हें काफी संकरा कर रखा था। सड़कों पर घरों के बाहर लोगों की कारें भी खड़ी रहती थीं, इसके चलते वहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया था। इसी इलाके के निवासी कंवल सिंह ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल और मेयर उमेश गौतम से की। कंवल सिंह चार साल में कई बार निगम में यह शिकायत कर चुके थे लेकिन कार्रवाई की बारी शनिवार को आई। जब बुलडोजर पहुंचा तो लोगों में हड़कंप मच गया। गलियों में लगे जेनरेटर हटने लगे और लोगों ने खुद ही दीवारें तोड़नी शुरू कर दीं। मगर जिन लोगों ने ज्यादा बड़े निर्माण कर रखे थे, वे कुछ नहीं कर पाए। उनके कब्जों को बुलडोजर ने ढहाया तो गली की चौड़ाई नजर आने लगी। जहां से कार भी निकल सकती थी, तोड़फोड़ करते हुए बुलडोजर वहां से गुजरा। 
विज्ञापन


व्यापारी नेता का काउंटर और टेंट हाउस का सामान जब्त
अभियान के दौरान टीम ने एसएसडी प्लाजा के बाहर व्यापारी नेता सुनील खत्री का काउंटर जब्त कर लिया। इसके बाद सी ब्लॉक में एक टेंट हाउस की टेबल समेत काफी सामान जब्त किया गया। यहां सड़क किनारे लगा नल भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला चिल्लाई, नगर निगम वालों ने ही दस हजार लेकर सड़क पर लगवाया सबमर्सिबल
सी ब्लॉक में पार्क के पास सुषमा गुप्ता का सबमर्सिबल सड़क पर लगा था। टीम ने जब कार्रवाई की बात कही तो वह परिवार समेत टीम से भिड़ गईं और जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि जब वह सड़क पर सबमर्सिबल लगवा रही थीं तो निगम वाले दस हजार रुपये लेकर गए थे। इस आरोप से गुस्साई निगम टीम ने बुलडोजर से सबमर्सिबल उखाड़ दिया।

घरों में कैद कर ली सीवर लाइन
सी ब्लॉक में पार्क के दूसरी ओर लीलावती, रामपाल सिंह समेत चार लोगों के घरों में सीवर लाइन को कैद कर लिया गया। लोगों की शिकायत पर जब टीम ने घर में जाकर जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद इन चारों घरों को कब्जा तोड़कर सीवर लाइन बाहर करने के लिए दो दिन की मोहलत दी गई है।

उपसभापति की सिफारिश पर छोड़ा कब्जा
पार्क से पीछे की ओर सड़क के कोने पर कब्जा करके एक दुकान बना ली गई है। निगम टीम जब यहां पहुंची तो निगम के उपसभापति अतुल कपूर की सिफारिश पहुंच गई और उसे भी कब्जा तोड़ने की मोहलत देकर छोड़ दिया गया।


सड़क पर ही पार्किंग, नल, सबमर्सिबल
सी और डी ब्लॉक में सड़कों की चौड़ाई लगभग 30 फुट है। मगर इसके दोनों ओर लोगों ने कब्जा करके बमुश्किल 10-12 फुट छोड़ा है। कई घरों के बाहर चबूतरे के अलावा टॉयलेट, पार्किंग, सबमर्सिबल, बगीचा आदि सड़क की जमीन पर ही बना मिला। अभियान के दौरान 46 घरों के बाहर कब्जे तोड़े गए। इस दौरान कुछ जगह विरोध भी हुआ लेकिन निगम की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed