{"_id":"660a2395331f099e8204aed2","slug":"empty-mothers-pension-account-for-girlfriend-then-attempt-suicide-bareilly-news-c-4-bly1015-372901-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेमिका की खातिर मां का पेंशन खाता खाली किया, फिर आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेमिका की खातिर मां का पेंशन खाता खाली किया, फिर आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक डिलीवरी ब्वॉय ने प्रेमिका के खर्चे पूरे करने के लिए अपनी मां की पेंशन के एक लाख दस हजार रुपये उड़ा दिए। मां ने बात करना बंद कर दिया तो उसने ज्यादा मात्रा में नींद की दवाएं खाकर आत्महत्या की कोशिश की। वह 24 घंटे तक कमरे में बेहोश पड़ा रहा। मां ने ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मां और भाई उसके शव को हाथ न लगाएं।
दुर्गानगर निवासी प्रवीण सागर एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। उसके पिता रेलवे कर्मचारी थे, उनकी मृत्यु के बाद मां जावित्री देवी को उनकी पेंशन मिल रही है। भाई दीपक ने आरोप लगाया कि प्रवीण ने मां के पेंशन खाते से एक लाख दस हजार रुपये चुपचाप निकाल लिए। प्रवीण ने यह रुपये राजेंद्र नगर निवासी अपनी प्रेमिका पर खर्च कर दिए। इसका पता जब मां को चला तो उन्होंने नाराजगी जताई और प्रवीण से बात करना बंद कर दी। इस पर प्रवीण ने शुक्रवार को नींद की कई गोलियां खा लीं। शनिवार रात जब मां ने उसका कमरा खोलकर देखा तब पता चला कि प्रवीण कमरे में बदहवास पड़ा है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में अब सुधार है।
प्रवीण के कमरे से परिजनों को एक सुसाइड नोट भी मिला। दो पेज के सुसाइड नोट में लिखा था कि उसकी मां केवल अपने बड़े बेटे को ही चाहती है। मां और भाई उसके शव को हाथ न लगाएं, क्योंकि उनसे उसका कोई रिश्ता नहीं है। उसने मां के रुपये निकाले थे जिसके बाद से न मां उससे बोल रही हैं और न ही उसे खाना मिल रहा है। उसने अपनी प्रेमिका की तारीफ की है। लिखा है कि, उसने हर परिस्थिति में उसकी मदद की है। उसने प्रेमिका का नाम लेकर लिखा है कि कोई अच्छा लड़का देखकर उसे शादी कर लेनी चाहिए। प्रवीण ने लिखा है कि किसी से गिला नहीं है। अमन तिवारी पर उसके नौ हजार रुपये आ रहे हैं, वो उससे ले लेना।