फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   employment zone will be established near the highway in Nawabganj Bareilly

Bareilly News: नवाबगंज में हाईवे के समीप बनेगा एम्प्लाइमेंट जोन, औद्योगिक इकाइयां होंगी स्थापित

Tue, 13 Jan 2026 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 13 Jan 2026 02:49 AM IST
सार

बरेली के नवाबगंज में हाईवे के समीप एम्प्लाइमेंट जोन बनेगा। इसमें औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी। दावा है कि एम्प्लाइमेंट जोन बनने से एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन
employment zone will be established near the highway in Nawabganj Bareilly
बरेली में उद्योगों को मिलेगी रफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

विस्तार

बरेली के नवाबगंज में नेशनल हाईवे-74 के पास गांव ग्रेम में 112 एकड़ जमीन पर एम्प्लाइमेंट जोन बनाने की तैयारी है। जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने सोमवार को इस संबंध में कार्रवाई शुरू करने के निर्देश अफसरों को दिए। दावा है कि इस योजना के साकार होने से नवाबगंज में औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी और एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य के प्रस्ताव पर जोर दिया। विधायक ने बताया कि दिसंबर 2025 में उन्होंने मुख्यमंत्री को इसका प्रस्ताव दिया था। उनका क्षेत्र औद्योगिक विकास से वंचित है। वहां एम्प्लाइमेंट जोन बनने से उद्योगों का विकास और युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। 
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों से शहर के सौंदर्यीकरण पर चर्चा की। उन्होंने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य को शहर के मुख्य चौराहों का सुंदरीकरण कराने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कहा कि नाथ कॉरिडोर का काम धीमी गति से हो रहा है। इसमें तेजी लाकर समय पर पूरा कराएं। फरीदपुर में बन रहे दो ओवरब्रिजों का निर्माण भी जल्द पूरा कराने की हिदायत दी। इस मौके पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, डीएम अविनाश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक सिग्नल बन रहे जाम का सबब
भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बैठक में कहा कि शहर में कई जगह ट्रैफिक सिग्नल ही जाम का सबब बन रहे हैं। कई जगह यातायात के दबाव के अनुसार ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग भी ठीक नहीं है। सुगम यातायात के लिए सभी सिग्नल की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। गर्मी के मद्देनजर विद्युत निगम से भी कमर कसने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed