{"_id":"61e42437d8c6bf26c230d3fb","slug":"emotional-remembrance-of-congress-leader-jitendra-prasad-on-his-death-anniversary-bareilly-news-bly47268628","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता जितेंद्र प्रसाद का पुण्य तिथि पर किया भावपूर्ण स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता जितेंद्र प्रसाद का पुण्य तिथि पर किया भावपूर्ण स्मरण
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर दिवंगत नेता जितेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उनके
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र प्रसाद उर्फ बाबा साहब की 21वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसजनों ने टाउनहॉल स्थित पार्टी कार्यालय राजीव भवन में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और गोष्ठी कर जनहित से जुड़े उनके कार्यों को याद किया। बाद में प्रसाद भवन परिसर स्थित दिवंगत नेता की समाधि पर जाकर नमन किया। इससे पूर्व, प्रदेश के प्रावधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने भी परिवार के सदस्यों के साथ पिता की समाधि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।
जितिन प्रसाद के अतिरिक्त विधायक मानवेंद्र सिंह व चेतराम, भाजपा नेता कौशल मिश्रा, विनीत मिश्र, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भन्नू, जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष मनेंद्र सिंह चौहान, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष केके शुक्ला, मंत्री के कार्यालय सचिव राजीव सिंह, प्रशांत कठेरिया, अमित वाजपेयी, ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी, नल तिवारी, प्रमोद मिश्रा, सुुुशील दीक्षित, आलोक प्रताप सिंह भोला, श्याम बाबू सिंह आदि पहुंचे। इन सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की।
उधर, कांग्रेस कार्यालय पर हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि देश ही नहीं, दुनिया भर मेें बाबासाहब ने शाहजहांपुर के नाम का डंका बजाया। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा कि पुण्यतिथि पर उनकी विकासवादी सोच को साकार करने और विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लेना चाहिए और यही उन्हें सच्ची श्रद्घांजलि होगी। एआईसीसी सदस्य अशफाक उल्ला खां, प्रत्याशी तनवीर सफदर, पूनम पांडेय, अनुज कुमारी व गुरमीत कौर, सुरेश शुक्ला, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, हशमुद्दीन सिद्दीकी, फुरकान अहमद कुरैशी, राकेश मिश्रा, प्रमोद पांडेय, गौरव त्रिपाठी, फरमान खां, मोहम्मद परवेज, प्रत्यूष मिश्रा, रफी हसन, करुणेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।