फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Emergency brakes on goods train due to technical glitch, saved from reversal

तकनीकी गड़बड़ी से मालगाड़ी में लगे इमरजेंसी ब्रेक, पलटने से बची

Tue, 07 Jul 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Emergency brakes on goods train due to technical glitch, saved from reversal
इंजन फेल होने के बाद खड़ी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

तीन घंटे बाद रोजा से इंजन मंगाकर मालगाड़ी मेन लाइन से हटाई
विज्ञापन

बरेली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें पीछे के स्टेशनों पर रुकी रहीं

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। तकनीकी गड़बड़ी आने से सोमवार तड़के मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया और इमरजेंसी ब्रेक लग गए। सौ किमी की रफ्तार से दौड़ रही मालगाड़ी अचानक ब्रेक लगने से जैतीपुर क्रॉसिंग के पास पलटने से बची।
बाद में लोको पायलट की सूचना पर रोजा स्टेशन से दूसरा इंजन भेजा गया, जिसके बाद मालगाड़ी को बिलपुर स्टेशन पर लाकर खड़ा कराया गया। इस दौरान तीन घंटे तक बरेली की ओर जाने वाली मिलिट्री स्पेशल सहित कई ट्रेनें पीछे के स्टेशनों पर खड़ी रहीं। जैतीपुर क्रॉसिंग बंद रहने से उसके दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

सोमवार तड़के साढ़े चार बजे शाहजहांपुर से बरेली जा रही मालगाड़ी जैतीपुर क्रॉसिंग पर अचानक झटके के साथ रुक गई। लोको पायलट ने बताया कि हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पार करते ही इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आने से इमरजेंसी ब्रेक लगने शुरू हो गए। अचानक मालगाड़ी का इंजन पूरी तरह बंद हो गया और इमरजेंसी ब्रेक लगने से मालगाड़ी पलटने से बची। लोको पायलट ने बिलपुर स्टेशन मास्टर को मामले की सूचना दी। तीन घंटे बाद रोजा से दूसरा इंजन भेजा गया, जिसे पीछे जोड़कर मालगाड़ी को धक्का देकर बिलपुर स्टेशन तक पहुंचाया गया। इस दौरान इंटरलॉकिंग सिस्टम से जुड़ी जैतीपुर क्रॉसिंग भी नहीं खोली जा सकी, जिससे क्रॉसिंग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन रुके रहे और जाम लग गया। इस दौरान बरेली की ओर जाने वाली ट्रेनें तीन घंटे तक मीरानपुर कटरा, तिलहर, बंथरा, शाहजहांपुर और रोजा स्टेशन पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed