फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electronic signal system between Rampur-Bareilly, track will be renovated in many sections

Bareilly News: रामपुर-बरेली के बीच इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल प्रणाली, कई सेक्शन में ट्रैक का होगा नवीनीकरण

Sun, 04 Feb 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 04 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Electronic signal system between Rampur-Bareilly, track will be renovated in many sections
बरेली। अंतरिम बजट में केंद्र सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए सबसे ज्यादा बजट रखा है। मुरादाबाद रेल मंडल भी इससे लाभान्वित होगा। बरेली को भी फायदा मिलेगा। दिल्ली-बरेली-लखनऊ होकर गोरखपुर और बिहार के लिए एक मुख्य रेल लाइन गुजरती है। इस पर काफी दबाव रहता है। कई स्थानों पर मरम्मत के काम भी बाकी हैं।
विज्ञापन

अंतरिम बजट में रामपुर-बरेली-हरदोई रेल खंड में स्टेशनों का इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल प्रणाली आधुनिकीकरण और मुरादाबाद-लखनऊ के बीच कई रेल सेक्शन में ट्रैक नवीनीकरण आदि कार्यों को शामिल किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए 37.48 करोड़ और रेल मंडल के पांच स्टेशनों पर अतिरिक्त लूप लाइन के लिए 28.38 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 328 किमी के मुरादाबाद-लखनऊ रेल खंड में मरम्मत के काम पहले से चल रहे हैं। स्विच एक्सपेंशन ज्वाइंट ठीक करने के लिए छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन

आम बजट में नई ट्रेनों की भी हो सकती है घोषणा
लोकसभा चुनाव के बाद आने वाले आम बजट में बरेली होते हुए कुछ नई ट्रेनों की घोषणा हो सकती है। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्यादातर स्टेशन अपग्रेड हो गए हैं। बरेली होते हुए मुंबई के लिए रेल कनेक्टविटी बढ़ाने के साथ दक्षिण भारत के लिए भी रेल सेवा प्रस्तावित है। बरेली होते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा कुछ अन्य ट्रेनों के संचालन की भी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के पास है तीन जोड़ी ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव
महाराष्ट्र के बांद्रा और पंडित दीन दयाल उपाध्याय टर्मिनल, राजस्थान के जयपुर, मध्य प्रदेश के इंदौर और गुजरात के भुज के लिए सप्ताह में एक-दो ट्रेनें ही हैं। दक्षिण भारत के लिए कोई ट्रेन नहीं है। बरेली होते हुए लालकुआं-बंगलूरू, टनकपुर-जयपुर और लालकुआं-कानपुर के बीच ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। इनका प्रस्ताव अक्तूबर में रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है। इज्जतनगर मंडल के पास तीन रैक भी उपलब्ध हैं। आम बजट में लालकुआं-बंगलूरू साप्ताहिक और टनकपुर-जयपुर एक्सप्रेस के संचालन की घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed