फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity was not available for three hours, 1.5 lakh people lost their sleep

Bareilly News: तीन घंटे नहीं मिली बिजली, डेढ़ लाख लोगों की नींद उड़ी

Mon, 25 Sep 2023 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Electricity was not available for three hours, 1.5 lakh people lost their sleep
बरेली। हाईटेंशन लाइन में शनिवार रात को फाॅल्ट होने से सुभाषनगर, मढ़ीनाथ और सरायतल्फी के डेढ़ लाख से अधिक लोगों की नींद उड़ गई। शनिवार को दिनभर कटौती के बाद शाम चार बजे बिजली मिली तो लोगों ने राहत महसूस की। रोजमर्रा के काम निपटाकर जैसे ही लोग सोए, रात 12 बजे फिर से फाॅल्ट हो गया। रात तीन बजे तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

लाइन की पेट्रोलिंग हुई तो पता लगा कि इंसुलेटर पंक्चर हैं। कर्मचारियों की टीम ने रात में सुभाषनगर की आपूर्ति बहाल कर दी पर मढ़ीनाथ और सरायतल्फी की आपूर्ति सुबह तक सामान्य हो सकी। पुराना रोडवेज के निकट फॉल्ट होने से 25 घरों को बिजली नहीं मिली। एक घंटे बाद लाइन ठीक हो सकी।
विज्ञापन

मुंशीनगर में उपभोक्ता केशव आनंद दीक्षित के घर की बिजली शनिवार को शाम पांच बजे खराब हुई थी। वह दो बार महानगर सबस्टेशन पर शिकायत करने गए। 23 घंटे बाद रविवार को शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरुनगला सबस्टेशन में फाॅल्ट होने से शनिवार रात 3.30 बजे सुपर सिटी, विशाल सिटी और ग्रीन पार्क के तीन हजार से अधिक घरों में अंधेरा छा गया। शाम छह बजे पवन विहार फीडर की आपूर्ति बाधित हुई। उपभोक्ता रात नौ बजे तक बिजली का इंतजार कर रहे थे।
मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सुभाषनगर के निकट एक नया 220 केवी सबस्टेशन प्रस्तावित है। निर्माण शुरू हो गया है। मार्च 2024 तक यह तैयार हो जाएगा। इस बीच आपूर्ति सुचारू रखने के लिए लाइनों को ठीक कराया जा रहा है।



बिजली लाइन में आठ इंसुलेटर पंक्चर हो गए थे। इसलिए आपूर्ति प्रभावित हुई। - अमित आनंद, अधिशासी अभियंता


मढीनाथ व सुभाषनगर की 33 केवी लाइन पर सोमवार को मरम्मत होगी। इस वजह से दिन में कई बार आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र सुभाषनगर, मढ़ीनाथ एवं सरायतल्फी के 30 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed