फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity supply will remain closed today as a precautionary measure on the routes of Ram Barat

Bareilly News: राम बरात के रूटों पर आज एहतियातन बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Sun, 24 Mar 2024 05:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply will remain closed today as a precautionary measure on the routes of Ram Barat
बरेली। शहर के कई इलाकों में रविवार को राम बरात के दौरान एहतियात के तौर पर बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती सुबह 11 से शाम 6 बजे के बीच अलग-अलग समय पर अलग-अलग इलाकों में होगी।
विज्ञापन

शनिवार को बिजली निगम की टीमों ने राम बरात के रूटों का जायजा लिया। उन इलाकों में बिजली लाइनों को दुरुस्त किया जहां राम बरात में शामिल हुरियारे रंगों की बारिश करेंगे। इसके अलावा कई इलाकों में छाेटे-मोटे मरम्मत के कामों को पूरा किया गया। अधिकारियों के अनुसार राम बरात बमनपुरी स्थित नरसिंह मंदिर से शुरू होने के बाद बिहारपुरी, जिला पंचायत रोड, नावल्टी चौराहा, पुराना रोडवेज, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज, साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज, मठ की चौकी, आलमगिरीगंज, कुतुबखाना, बड़ाबाजार, किला चौराहा, सिटी स्टेशन रोड, मलूकपुर चौराहा आदि घनी आबादी वाले इलाकों में भ्रमण करेगी। इसलिए राम बरात जिन-जिन इलाकों से गुजरेगी, उन इलाकों में उस दौरान बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


समन्वय कमेटी बनी, आयोजकों के संपर्क में रहेंगे अधिकारी
राम बरात के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो आयोजन कमेटी और बिजली निगम के अधिकारियों की समन्वय समिति गठित की गई है। दोनों के बीच लगातार समन्वय रहेगा। एक इलाके से राम बरात दूसरे इलाके की ओर बढ़ेगी तो पहले इलाके की आपूर्ति चालू करने के साथ दूसरे इलाके की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। यह सिलसिला सुबह 11 से शाम छह बजे तक चलेगा। रामबारात के दौरान बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों की भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों में मरम्मत के छोटे-मोटे काम पूरे किए
- बीते सोमवार से शहर के अलग-अलग इलाकों में उपकेंद्रों, फीडरों और बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए छह घंटे तक कटौती की जा रही थी। शनिवार को इससे शहर के लोगों को कुछ रात मिली है। हालांकि, शनिवार को कुतुबखाना, हरुनगला, जगतपुर, महानगर, सिविल लाइंस, कांधरपुर उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों पर कुछ काम पूरे किए गए। इस दौरान कुछ इलाकों में दो से तीन घंटे तक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।

एहतियात के तौर पर बरात के रूटों पर आपूर्ति बंद कर जाएगी। जिन-जिन इलाकों से राम बरात गुजरेगी उन इलाकों में लोगों को सुबह 11 बजे से बारात निकलने तक कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली निगम की टीमें बारात आयोजकों के संपर्क में रहेंगी।- अमित आनंद, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed