{"_id":"66e36999483293241e031f77","slug":"electricity-stopped-due-to-fault-but-not-restored-even-after-24-hours-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103809-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फॉल्ट से ठप बिजली 24 घंटे बाद भी नहीं हुई सुचारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फॉल्ट से ठप बिजली 24 घंटे बाद भी नहीं हुई सुचारू
विज्ञापन
बिशारतगंज कस्बा सहित 30 से अधिक गांवों में ब्लैक आउट
बिशारतगंज। बुधवार दोपहर बारिश के बाद लाइन फाॅल्ट से ठप हुई बिशारतगंज के अंटुआ उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति 24 घंटे बाद भी सुचारू नहीं हो सकी। कस्बा सहित उपकेंद्र से जुड़े 30 से अधिक गांवों में ब्लैक आउट के कारण ग्रामीण बेहद परेशान रहे।
उपकेंद्र के लिए आंवला के 132 केवी विद्युत केंद्र से आने वाली लाइन में फाॅल्ट के चलते बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रात में खराबी ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन बारिश के कारण कामयाबी नहीं मिल सकी। सुबह विद्युतकर्मी लाइन ठीक करने में जुटे रहे। इस बीच रुक-रुक बारिश होते रहने के कारण काम में रुकावट आई। शाम छह बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल तो हुई लेकिन कुछ मिनट बाद फिर ठप हो गई।
मामूली बूंदाबांदी के बाद अक्सर ठप हो जाती है आपूर्ति
विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण इनवर्टर भी जवाब दे गए। लोग मोबाइल तक चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकते देखे गए। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मामूली बूंदाबांदी हो या हवा चल जाए। अक्सर आपूर्ति ठप हो जाती है। 29 अगस्त को 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन के कारण 20 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही थी। संवाद