फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity consumption doubled, wires breaking due to load

Bareilly News: दो दोगुनी बढ़ी बिजली खपत, लोड से टूट रहे तार

Wed, 24 May 2023 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption doubled, wires breaking due to load
विज्ञापन



बरेली। सर्दी मुकाबले शहर में बिजली की खपत दोगुनी हो गई। ओवरलोडिंग के चलते सभी फीडरों पर 24 घंटे में औसतन 20 से 22 घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। लोड बढ़ने से बिजली लाइनों के जर्जर तार टूट रहे हैं। लोकल फाॅल्ट बढ़ गए। हरुनगला, किला, सुभानगर, लोहिया विहार, महानगर, दुर्गानगर, जगतपुर, इज्जतनगर क्षेत्र के 25 हजार उपभोक्ता प्रभावित हैं। सवा लाख लोगों को कटौती के दौरान बिजली के साथ पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
सर्दी के दिनों में शहर में 20 लाख यूनिट प्रतिदिन की खपत थी, जो गर्मी बढ़ने के साथ 40 लाख यूनिट प्रतिदिन हो गई है। अभी 15 लाख यूनिट खपत और बढ़ेगी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का सिस्टम अभी इतना लोड लेने लायक नहीं है।
विज्ञापन

महानगर और लोहिया विहार विद्युत उप केंद्र की क्षमतावृद्धि के लिए गर्मी से पहले पांच पांच एमवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाने को मंजूरी मिली थी, पर काम अभी अधूरा है। देरी के चलते पांच हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित है। 11 हजार केवीए लाइन एबीसी केबल में आग लगने से महानगर टू फीडर पर शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक बिजली नहीं आई। हरुनगला के ट्रांसपोर्टनगर फीडर पर फाॅल्ट होने से दिन में दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी आई तो पेड़ की छंटाई याद आई
जब गर्मी शुरू हो गई तब अभियंताओं को पेड़ों की छंटाई का काम याद आया। रामपुर बाग में अब पेड़ की छंटाई के नाम पर कटौती शुरू की गई। अग्रसेन पार्क फीडर पर सुबह 9.15 से दोपहर पौने दो बजे तक बिना पहले से बताए बिजली काट दी गई, जब पूछा गया तो अधिशासी अभियंता बोले- पेड़ की डालें बिजली लाइनों से हटाईं गईं हैं। इसी तरह से जोगीनेवादा, संजय नगर बाईपास फीडर, बनखंडीनाथ फीडर पर दोपहर एक बजे से सवा चार बजे तक बिजली नहीं मिली।



- 04 विद्युत वितरण खंड हैं शहर में
- 02 लाख बिजली उपभोक्ता
- 1,25,000 उपभोक्ता ओवरलोडिंग से हो रहे प्रभावित


ओवरलोडिंग वाले क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के कार्य चल रहे हैं। महानगर औरलोहिया विहार में एक महीने के भीतर पांच पांच एमवीए के दो नए ट्रांसफार्मर लोड पर आ जाएंगे। उन क्षेत्रों में ओवरलोडिंग से आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। अन्य क्षेत्रों में भी काम कराए जा रहे हैं। - विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed