फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electric buses ran in the city, people traveled

शहर में चली इलेक्ट्रिक बसें, लोगों ने किया सफर

Wed, 05 Jan 2022 07:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Electric buses ran in the city, people traveled
शाहजहांपुर में बीएसए कार्यालय के बाहर इलेक्ट्रिक बस पर चढ़ने के लिए गेट खुलने का इंतजार करते यात? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वातानुकुलित इलेक्ट्रिक बसों का बुधवार को संचालन किया गया। जोकि शहर के तीन रूट पर चली और लोगों ने सफर किया। इलेक्ट्रिक बस में सफर करने वाले खुश नजर आए। प्रदेश सरकार की ओर से शाहजहांपुर नगर निगम क्षेत्र के लिए मंगलवार को आठ इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। जिनका बुधवार को सुबह पांच से संचालन किया।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसें मार्ग संख्या एक पर बरेली मोड़-केरूगंज-कचहरी-रोडवेज बस स्टेशन-महिला थाना-टिकरी चौकी, मार्ग संख्या-2 के बरेली मोड़-केरूगंज-अंटा चैराहा-कचहरी-रोडवेज-महिला थाना-चिनौर-नियामतपुर मोड़-एआरटीओ आफिस तथा मार्ग संख्या-3 पर ककरा ईदगाह-नगर निगम कार्यालय-रोडवेज बस स्टेशन-कचहरी-लोधीपुर-सिटी पार्क-सुभाष चौराहा-मॉडल टाउन-रोजा बाईपास-जमुका तिराहा-बनतारा तक चलीं। इन रूट की सवारियों ने इलेक्ट्रिक बसों का सफर किया। इसके लिए एक स्टॉप से दूसरे स्टॉप तक सफर के लिए 10 से 50 रुपये तक किराया लिया गया।
विज्ञापन

यात्री बोले आरामदायक सफर का लिया आनंद
शहर में पहली बार इलेक्ट्रिक बस में बैठने का मौका मिला है। एआरटीओ कार्यालय से बरेली मोड़ तक का सफर किया। जिसके लिए 25 रुपये किराया लिया गया। सफर काफी आरामदायक रहा, ऑटो से दब कुच कर जाते थे। - सोहेल
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इलेक्ट्रिक बसों का चलना अच्छी बात है। जाम में न फंसे तो सफर करते भी अच्छा रहेगा। फिलहाल खिरनीबाग से बरेली मोड़ तक का सफर करने का मौका मिला है। इस बीच कोई परेशानी नहीं हुई। - दाताराम

तिलहर का रहने वाला हूं, यहां कचहरी आया था। वापस लौटते समय बीएसए कार्यालय से इलेक्ट्रिक बस मिल गई। बरेली मोड तक का सफर किया। इलेक्ट्रिक बस में सफर करके बहुत अच्छा लगा। किराया भी ज्यादा नहीं है। - शिवसागर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed