फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   elections are over, there will be hatred on social media

Bareilly News: चुनाव निपटा तो सोशल मीडिया पर और भड़का नफरती माहौल

Mon, 10 Jun 2024 06:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
elections are over, there will be hatred on social media
बरेली। लोकसभा चुनाव निपटने और नई सरकार गठन के बाद भी सोशल मीडिया पर नफरती माहौल बदस्तूर कायम है। सही मायने में देखा जाए तो चुनावी नतीजों के बाद मजहबी उन्माद व तीखे कटाक्ष और अधिक बढ़ गए हैं। दावा है कि पुलिस की सोशल मीडिया सेल सक्रिय है पर हकीकत में शिकायतों के बाद ही इन मामलों में कार्रवाई हो पा रही है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो डाला गया है, जिसमें मुस्लिम वेशभूषा में युवक हिंदुओं और राम मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। जांच में स्पष्ट हुआ है कि कि वीडियो किसी हिंदू युवक ने ही बनाया था जो आगरा का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन

---
अयोध्या को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की भरमार
अयोध्या के चुनावी नतीजे को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की जा रही हैं। एक धड़ा भाजपा की हार को उनके लिए सबक बता रहा है तो दूसरा पक्ष अयोध्या के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। कई लोगों ने अयोध्या के लोगों का समर्थन किया तो कई लोगों ने वहां के लोगों पर खराब टिप्पणी की है। अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने को लेकर भी शहर के कई ग्रुपों में पोस्ट डाली जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ऐसे लोगों को चेतावनी देने के साथ ही अकाउंट ब्लॉक करा रही है। शिकायतों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी भी की जा रही है। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी
----------
मोदी-योगी पर टिप्पणी करके फंसे जरी कारीगर और लैब कर्मचारी

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के जरी कारीगर और प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पैथोलॉजी लैब के कर्मचारी ने पीएम और सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। दोनों मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना निवासी आरेंद्र मिश्रा ने रिपोर्ट कराई कि सात जून को निजाम अंसारी नाम के युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। उसकी इस पोस्ट को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। आरोपी धार्मिक उन्माद फैलाकर दंगा करा सकता है। सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर निजाम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह जरी का काम करता है।


----
लैब कर्मचारी का वीडियो वायरल, भाजपाई भड़के
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल महामंत्री चांद बाबू समेत कई कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि सफदर नाम के युवक ने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि सफदर को गिरफ्तार कर लिया है। वह सौफुटा रोड के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करता है। उसका सोमवार को चालान किया जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed