फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Election of six members of the municipal executive today

नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव आज

Sun, 17 Jan 2021 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Election of six members of the municipal executive today
बरेली नगर निगम

पुराने छह सदस्य बने रहेंगे, छह नए सदस्य होंगे शामिल
विज्ञापन

भाजपा के चार और सपा के तीन प्रत्याशी उतारे जाने से चुनाव की आई नौबत

बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को होगा। चुनाव में नगर निगम के सभी पार्षद, महापौर, विधायक और सांसद वोट देंगे।
नगर निगम कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ये छह सदस्य हैं- छंगामल मौर्य (उपसभापति), अजय प्रताप सिंह चौहान, मुकेश सिंघल, शशि सक्सेना, महलका कुरैशी और रईस मियां अब्बासी। इनकी जगह छह नए सदस्यों के लिए चुनाव की यह प्रक्रिया होगी। इस बार यह चुनाव पहले की तरह निर्विरोध नहीं होगा। भाजपा ने चार और सपा ने तीन प्रत्याशियों की घोषणा की है। सदस्य चुने जाने के बाद उपसभापति का भी चुनाव होगा। नगर आयुक्त अभिषेक आंनद ने बताया कि कार्यकारिणी में एक बार शामिल हुए सदस्य का कार्यकाल एक वर्ष रहता है। उन्होंने बताया कि चुनाव कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

छह पदों के लिए ये सात प्रत्याशी मैदान में

भाजपा की ओर से चार प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। इनमें अमित गिहार, महेश राजपूत, राजकुमार गुप्ता व कपिलकांत सक्सेना शामिल हैं। वहीं सपा ने शमीम अहमद खान, तबस्सुम खान व रेनू यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed