फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elderly woman strangled

बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या

Sat, 05 Dec 2015 01:36 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 05 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman strangled
बरेली। इज्जतनगर के कुम्हरा गांव की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर डंडे से भी प्रहार किया गया था। वह बकरी चराने खेत पर गई थीं। उनकी लाश खेत से बरामद हुआ है। बेटे ने चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में लग गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के गांव कुम्हरा निवासी सेना के रिटायर्ड सूबेदार बृजेश कुमार ने बताया कि उनका भाई निर्मल कुमार प्रधान पद का चुनाव लड़ रहा है। उनकी 72 वर्षीय चाची राम देई बृहस्पतिवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे खेत पर बकरी चराने गईं थीं। हर दिन वह साढ़े तीन बजे के घर लौट आती थीं, लेकिन बृहस्पतिवार को वह नहीं आईं। देर रात तक इंतजार के बाद आसपास तलाश किया गया, लेकिन रात भी उनका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे गांव से करीब एक किलो मीटर दूर स्थित प्रेम नारायन के खेत में राम देई का शव मिला। उन्हीं की साड़ी के फंदे से उनका गला कसा हुआ था और सिर पर डंडे की चोट से खून बह रहा था।  पोस्टमार्टम में भी महिला की हत्या गला घोंटकर किए जाने की पुष्टि हुई और सिर पर चोट पाई गई। राम देई के पुत्र जसवीर कुमार का कहना है कि उनकी मां की चुनावी रंजिश में हत्या की गई है। हत्या किसने की अभी इसका पता नहीं लग सका है। एसओ इज्जतनगर सतेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जसवीर की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


हत्यारों का इरादा सिर्फ जान लेने का था, नहीं छुए हाथों के कंगन
बरेली। हत्यारों का मकसद सिर्फ राम देई की हत्या करना था, इसका सबूत उनके हाथों में पहने चूड़ियों के साथ पीली धातु के कंगन गवाही दे रहे हैं। हमले के दौरान राम देई की हाथों की चूड़ियां तो टूट गईं, लेकिन कंगन हत्यारों ने छुए तक नहीं। ये भी आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव आधी रात के बाद खेत में लाकर डाल दिया गया। क्योंकि देर रात तक गांव के आसपास खेतों में राम देई को ढूंढा गया था, लेकिन वह कहीं नहीं मिली और शुक्रवार सुबह उनका शव उसी जगह बरामद हो गया, जहां रात में तलाशा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर से ही लापता हो गईं थीं राम देई
बकरी चराने गईं राम देई बृहस्पतिवार दोपहर बाद से ही लापता हो गईं थीं। उनको तलाशने शाम के समय गया छोटा पुत्र धर्मवीर खेत से बकरी घर ले आया, लेकिन राम देई उसे नहीं मिलीं। चूंकि धर्मवीर बोलने में असमर्थ है, इसलिए वह उनके बारे में कुछ बता भी नहीं पाया था। 


दो महिलाओं से होगी पूछताछ
इज्जतनगर एसओ सतेंद्र यादव ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि गांव की ही दो महिलाएं अपनी बकरी राम देई के साथ बकरी चराने गईं थीं। ये महिलाएं घर लौट आईं, लेकिन राम देई नहीं आईं। एसओ ने बताया उनके बारे में दोनों महिलाओं से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed