फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   elderly farmer found dead in bareilly

Bareilly News: सिर में गोली मारकर किसान की हत्या, शव नदी किनारे फेंका, हत्यारों ने एक हाथ भी तोड़ा

Wed, 30 Oct 2024 12:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Oct 2024 12:51 PM IST
सार

बरेली के भोजापुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक किसान का शव नदी किनारे मिला। सिर में गोली मारकर उनकी हत्या की गई है। 

विज्ञापन
elderly farmer found dead in bareilly
किसान का फाइल फोटो, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में खेत पर गन्ने की फसल की सिंचाई करने गए 60 वर्षीय किसान की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को नकटिया नदी में फेंककर फरार हो गए। वृद्ध का एक हाथ भी तोड़ दिया गया। परिवार ने किसी से रंजिश से इन्कार किया है, पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव भोला मानपुर निवासी बुजुर्ग बिहारीलाल गंगवार मंगलवार की रात गन्ने की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल के पास गए थे। वह शाम साढ़े सात बजे तक नहीं लौटे तो उनका पुत्र सत्यप्रकाश पिता को देखने खेत पर गया। 
विज्ञापन


खूने के निशान देखते हुए पहुंचे नदी किनारे 
वहां बिहारीलाल तो नहीं मिले, लेकिन चकरोड पर खून के निशान मिले। सत्यप्रकाश घर लौट आए। फिर भाई नरेश उर्फ बबलू, गांव के प्रधान कृष्णपाल व अन्य ग्रामीणों को लेकर ट्यूबवेल पहुंचे। खून के निशान देखते हुए जब वह लोग नदी के पास पहुंचे तो बिहारीलाल का शव नदी किनारे मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी रात में ही गांव पहुंच गए। बुधवार दोपहर में सीओ हाइवे नितिन कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और बिहारीलाल के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया। संवाद

सिर के आरपार हो गई गोली
पोस्टमार्टम में सिर में गोली का निशान मिला लेकिन गोली नहीं मिली। इस वजह से शव जिला अस्पताल ले जाकर सिर का एक्सरे भी कराया गया। बावजूद गोली का पता नहीं चला। सिर के दूसरी तरफ बने घाव से यह संभावना जताई जा रही है कि कि गोली सिर के आरपार हो गई हो। दाहिने हाथ में कई जगह फ्रेक्चर मिला है। लगता है कि बिहारीलाल को गोली मारने से पहले उनके साथ मारपीट की गई है। हालांकि ऐसा किसने किया होगा, ये जांच का विषय है।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की गई है। परिवार का कहना है कि उनकी न तो किसी से रंजिश थी और ही किसी तरह की अनबन थी। अब पुलिस इसका पता लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed