{"_id":"624c9280f679613d8a372de0","slug":"elderly-couple-murdered-by-strangulation-in-property-dispute-bareilly-news-bly480486211","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति विवाद में बजुर्ग दंपती की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति विवाद में बजुर्ग दंपती की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली। संपत्ति के विवाद में बुजुर्ग दंपती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। दंपती के सगे संबंधियों पर हत्या का आरोप है, जिनसे पूछताछ चल रही है।
मितौली कस्बे के रहने वाले श्रीराम शुक्ला व उनकी पत्नी विमलेश्वरी के शव उनके घर में एक ही बिस्तर पर सोमवार की रात मिले थे। हालात संदिग्ध थे। दोनों के मुंह और नाक पर कपड़ा बंधा था। कोई जहर खाने से मौत बता रहा था तो कोई हत्या किए जाने पर जोर दे रहा था।
देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। एसपी खीरी संजीव सुमन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला दबाने से दोनों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने परिजन से गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि संपत्ति विवाद में दंपती की हत्या की गई है। बुजुर्ग दंपती अपनी संपत्ति किसी और को बैनामा करना चाहते थे।
विज्ञापन
इसी बात से उनका परपोता और उसकी मां सुनीता दंपती से रंजिश मानते थे। इसी के चलते दोनों ने बुजुर्ग दंपति को गला दबाकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आगे कार्रवाई का जाएगी।