{"_id":"6564f2f70a346de306050038","slug":"ek-omkar-satinaam-karta-purakhu-nirbhaau-bareilly-news-c-4-noi1138-294758-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक ओंकार सतिनाम, करता पुरखु निरभऊ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक ओंकार सतिनाम, करता पुरखु निरभऊ...
Tue, 28 Nov 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
बरेली। श्रीगुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बिशप इंटर कॉलेज के मैदान में सजे मुख्य दीवान के सामने संगत ने मत्था टेका। कल तारण गुरु नानक आया..., एक ओंकार सतिनाम, करता पुरखु निरभऊ। निरबैर, अकाल मूरति, अजूनी सैभं गुरु प्रसादि जैसे शबद गायन सुनकर संगत निहाल हो गई।
सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी के नेतृत्व में संगत के सहयोग से प्रकाश पर्व पर सोमवार को बिशप इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह अखंड कीर्तन जत्थे ने आसा की वार से दीवान की शुरुआत की। संगत गुरुद्वारा चौकी चौराहा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को बैंडबाजों के साथ कीर्तन करते हुए पंडाल में पहुंची। जहां सवैया गुरवाणी ग्रुप के बच्चों ने अध्यक्ष मनप्रीत कौर के नेतृत्व में भट्ट साहिबान द्वारा उच्चारण गुरु की उसत्त करते हुए श्रीगुरु ग्रंथ साहिब को सुशोभित कर प्रकाश किया। दीवान में बरेली गुरुद्वारों के हजूरी रागी जत्थों के साथ मुख्य रूप से बरेली पहुंचे।
इस मौके पर श्री केशगढ़ साहिब से भाई शमनदीप सिंह (तान) ने कीर्तन गायन किया। श्री अमृतसर साहिब मंजी साहिब दीवान से आए ज्ञानी कुलदीप सिंह (गढ़गज) ने गुरु साहिब के इतिहास को लेकर कथा व्याख्यान किया और गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई गुरविंदर सिंह आनंदपुरी ने श्री गुरु नानक देव साहब की उसत्त में शब्द गायन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य रूप से परमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, दलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सतवंत सिंघ, परमजीत सिंघ दुआ, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, हरप्रीत सिंह गोलू एवं बरेली शहर के सभी कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
-- -- --
इन्हें किया गया सम्मानित
दीवान में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, अधिवक्ता अनिल सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, नगर विकास अधिकारी संचित शर्मा, डॉ. विनोद पगरानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना आदि ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी आए हुए गणमान्य लोगों को गुरु की बख्शीश स्वरूप प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
-- -- -- -
जनप्रतिनिधियों ने दिया महत्वपूर्ण आश्वासन
सांसद संतोष गंगवार ने संगत की मांग पर बरेली से श्री अमृतसर के लिए हवाई यात्रा शुरू करवाने का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ मेयर उमेश गौतम ने गुरु साहिब के नाम से शहर में एक प्रवेश द्वार और महाराजा रणजीत सिंह के नाम से एक चौराहा बनवाने की घोषणा की। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने भी 17 दिसंबर को आने वाले श्री गुरु तेग बहादुर साहब के शहीदी दिवस पर छुट्टी घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करने का आश्वासन दिया।
-- -- --
स्टाल और शिविर भी लगे
कार्यक्रम स्थल पर पंजाब एंड सिंध बैंक की तरफ से चाय का स्टाल, सिख मिशनरी कॉलेज की तरफ से गुरमत समर कैंप एवं विशाल धार्मिक पुस्तकों का स्टॉल लगाए गए। माता भाग कौर ग्रुप की तरफ से पगड़ी बांधने व श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर बच्चों की ओर प्रोजेक्ट तैयार किए गए, जो गुरु साहिब के जीवन एवं उनके दिए गए उपदेशों को दर्शा रहे थे। गुरु तेग बहादुर सेवा समिति की तरफ से स्वीट कॉर्न, गुरु प्रेमी संगत की तरफ से इमरती एवं रबड़ी और जिला अस्पताल व आईएमए की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया।
-- -- --
मयंक का सम्मान
बिशप मंडल में गुरुद्वारा सेंट्रल कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मयंक शुक्ला को सम्मानित किया गया । सम्मानित करने वालों में कमेटी के सचिव हरप्रीत सिंह एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण रहे।
कीर्तन दीवान आज
बरेली। श्री गुरु नानक प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मुख्य कीर्तन दीवान सुभाष नगर गुरुद्वारा में शाम 7 से रात 11 बजे तक सजाया जाएगा। यह जानकारी कमेटी के महासचिव परदमन सिंह ने दी है।