Bareilly: आठवीं के छात्र की हत्या से सनसनी, खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव, चाकू से काटा गया गला
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में आठवीं के छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चाकू से उसका गला काटा गया था। उसका शव खेत में पड़ा मिला। मौके पर खून से सना चाकू भी मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कुंवरपुर बंजरिया गांव में बुधवार रात आठवीं कक्षा के छात्र आशीष शर्मा (14) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शाम को खाना खाते वक्त वह घर से निकला था। रात दो बजे उसका रक्तरंजित शव गांव के बाहर पुआल पर पड़ा मिला। खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं। पुलिस को उसके दोस्तों पर संदेह है।
कुंवरपुर बंजरिया निवासी राकेश शर्मा के तीन पुत्र सौरभ, गौरव व आशीष हैं। सबसे छोटा बेटा आशीष गांव के ही आदर्श ज्ञान पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता था। बुधवार शाम सात बजे वह घर में खाना खा रहा था, तभी किसी ने बाहर से आवाज दी।
ये भी पढ़ें- कृष्णपाल की हुईं शबाना: हिंदू धर्म अपना कर नाम रखा पूजा, बरेली के आश्रम में प्रेमी से रचाया विवाह
खून से सना चाकू बरामद
सूचना पर एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। शव के पास से खून से सना सब्जी काटने वाला चाकू भी बरामद हुआ। एसपी देहात ने पूछताछ की पर परिजनों ने किसी रंजिश से इन्कार कर दिया। पिता ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।