{"_id":"652f420ef5de0ea1bd05a675","slug":"eight-trains-will-run-on-changed-routes-from-23rd-to-31st-october-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 23 से 31 अक्तूबर तक बदले रूट से चलाई जाएंगी आठ ट्रेनें, यात्रियों को हो सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 23 से 31 अक्तूबर तक बदले रूट से चलाई जाएंगी आठ ट्रेनें, यात्रियों को हो सकती है परेशानी
Wed, 18 Oct 2023 07:55 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Oct 2023 07:55 AM IST
सार
अयोध्या और दर्शन नगर स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते रेलवे ने आठ ट्रेनों के रूट बदले हैं। ये ट्रेनें 31 अक्तूबर तक बदले रूट पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल यात्रियों को 23 से 31 अक्तूबर तक कुछ समस्या हो सकती है। दरअसल, आठ ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन पंजाब के फिरोजपुर से बिहार के धनबाद के बीच होता है। अयोध्या और दर्शन नगर स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के मुताबिक 13307/13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस का संचालन 23 से 31 अक्तूबर तक वाराणसी-जंघई-प्रतापगढ़-लखनऊ होकर किया जाएगा। टाटानगर-अमृतसर 18103 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 15934 अमृतसर-तिनसुकिया एक्सप्रेस 27 अक्तूबर को लखनऊ-जंघई-वाराणसी होकर चलाई जाएगी। ऋषिकेश-हावड़ा 13010 दून एक्सप्रेस लखनऊ-प्रतापगढ़-जंघई-वाराणसी होकर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
हावड़ा-ऋषिकेश 13309 दून एक्सप्रेस 16 से 27 अक्तूबर तक वाया फाफामऊ होकर, जबकि 20 से 30 अक्तूबर तक वाराणसी-जंघई-लखनऊ होकर संचालित की जाएगी। अजमेर-किशनगंज 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 23 से 30 अक्तूबर तक लखनऊ-बाराबंकी-गोंडा़-गोरखपुर-छपरा होकर चलाई जाएगी।
विज्ञापन