Railway News: दिल्ली-गाजियाबाद में ब्लॉक... बरेली होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनें निरस्त, सात का मार्ग बदला
दिसंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में बरेली से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। वहीं कोहरे के चलते दिसंबर के पहले व दूसरे सप्ताह 20 नियमित ट्रेनों को तीन माह के लिए निरस्त भी किया जाना है। शुक्रवार को रेलवे ने सूचना जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह गाड़ियां देरी से चलाई जाएंगी
22436 नई दिल्ली-वाराणसी एक्सप्रेस सात दिसंबर को नई दिल्ली से 80 मिनट, 12004 नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस 70 मिनट और 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार छह दिसंबर को 60 मिनट देरी से चलाई जाएगी। वहीं, 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस सात दिसंबर को बीच के स्टेशनों पर 35 मिनट और 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया
- 15091 दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस को छह दिसंबर को परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद, मेरठ सिटी, टापरी, लक्सर, मुरादाबाद के रास्ते और 13 दिसंबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज, साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा।
- 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस को 13 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग दिल्ली, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज, साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा।
- 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को 13 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग सकूरबस्ती, नई दिल्ली, तिलक ब्रिज, साहिबाबाद के रास्ते चलाया जाएगा।
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को 12 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग सकूरबस्ती, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली, सब्जी मंडी के रास्ते चलाया जाएगा।
- 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस को 13 दिसंबर परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला के रास्ते चलाया जाएगा।
- 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस को 13 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली, दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा।
इन ट्रेनों को किया गया निरस्त
05575 सहरसा-आनंद विहार एक से 10 दिसंबर, 05576 आनंद विहार -सहरसा दो से 16 दिसंबर, 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार 30 नवंबर से 15 दिसंबर, 05580 आनंद विहार -पूर्णिया कोर्ट तीन से 17 दिसंबर, 04137 ग्वालियर-बरौनी तीन से 28 दिसंबर, 04138 बरौनी-ग्वालियर चार से 29 दिसंबर, 04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर 30 दिसंबर और 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश एक दिसंबर को निरस्त रहेगी।
ये नियमित गाड़ियां तीन माह के लिए निरस्त
12207-08 काठगोदाम-जम्मूतवी सात दिसंबर से 24 फरवरी तक, 12209-10 कानपुर-काठगोदाम आठ दिसंबर से 24 फरवरी तक, 14003-04 मालदा टाउन-नई दिल्ली चार दिसंबर से 28 फरवरी तक, 14523-24 बरौनी-अंबाला दो दिसंबर से 26 फरवरी तक, 14605-06 ऋषिकेश-जम्मूतवी सात दिसंबर से 23 फरवरी तक, 14615-16 लालकुआं-अमृतसर छह दिसंबर से 28 फरवरी तक, 14617-18 पूर्णिया-अमृतसर तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक, 14630-29 फिरोजपुर-चंडीगढ़ एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, 14541-42 चंडीगढ़-अमृतसर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक और 12327-28 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को दो दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त किया गया है।