फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight trains including Kashi Vishwanath cancelled

Train Cancelled: काशी विश्वनाथ समेत आठ ट्रेनें निरस्त, 15 अक्तूबर तक राजधानी एक्सप्रेस का रूट बदला

Tue, 03 Oct 2023 07:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Oct 2023 07:42 AM IST
सार

वाराणसी जंक्शन के यार्ड में मरम्मत कार्य हो रहा है, जिसके चलते ब्लॉक लिया गया है। छह अक्तूबर तक बरेली-बनारस के बीच चार जोड़ी यानी आठ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 

विज्ञापन
Eight trains including Kashi Vishwanath cancelled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जंक्शन के यार्ड में मरम्मत कार्यों की वजह से लिए गए ब्लॉक के बीच छह अक्तूबर तक बरेली-बनारस के बीच चार जोड़ी यानी आठ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके अलावा तीन से 15 अक्तूबर तक राजधानी एक्सप्रेस का रूट बदला गया है।

विज्ञापन


रेलवे की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक वाराणसी जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग के बीच 12357/12358 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस तीन से छह अक्तूबर, 15119/15120 बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस, 15127/15128 बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को दो से छह अक्तूबर और 22541/22542 बनारस-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस को तीन से छह अक्तूबर तक निरस्त किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: बरेली रेंज में 97 इंस्पेक्टरों का तबादला, इस जिले से हटाए गए 30 इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बरेली होकर गुजरने वाली 20503/20504 और 20505/20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को तीन से 15 अक्तूबर तक परिवर्तित रूट छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ होकर चलाई जाएगी।

इधर, एक अक्तूबर से ट्रेनों के संचालन का समय बदले जाने के बाद भी लंबी दूरी की कई ट्रेनें देरी से बरेली आ रही हैं। सोमवार को 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 13010 योगनगरी-हावड़ा एक्सप्रेस, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस ने यात्रियों को काफी इंतजार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed