फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight trains cancelled for 15 days due to Interlocking functions

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 15 दिनों के लिए आठ ट्रेनें निरस्त, 22 अन्य प्रभावित

Mon, 12 Aug 2024 07:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Aug 2024 07:13 AM IST
सार

रेलवे ने 13 से 27 अगस्त तक ब्लॉक के दौरान बरेली होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा 12 ट्रेनों का रूट बदला गया है। 10 ट्रेनों को चार घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Eight trains cancelled for 15 days due to Interlocking functions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

ट्रेन यात्रियों की समस्याएं मंगलवार से 15 दिन के लिए फिर बढ़ जाएंगी। फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल स्टेशन और बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड के मीरानपुर कटरा स्टेशनों पर प्री-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के बीच 13 से 27 अगस्त तक ब्लॉक के दौरान बरेली होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 12 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है और 10 ट्रेनों को चार घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। पिछले दिनों रोजा में एक माह के ब्लॉक के दौरान 54 ट्रेनें प्रभावित रही थीं।

विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
04652/51 अमृतसर-जयनगर-अमृतसर विशेष ट्रेन 14 से 28 अगस्त तक।

ये बदले मार्ग से चलाई जाएंगी
12317 अकालतख्त एक्सप्रेस 18 व 25 अगस्त को, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 20, 23 व 25 अगस्त को, 14673 शहीद एक्सप्रेस 24 अगस्त को, 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस 17 व 24 अगस्त को, 14617 जनसेवा एक्सप्रेस 20 से 25 अगस्त तक परिवर्तित रूट वाया अंबाला छावनी-राजपुर-धुरी-लुधियाना के रास्ते चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


इनका देरी से होगा संचालन
14674 शहीद एक्सप्रेस 22 से 25 अगस्त तक 25 मिनट, 18104 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 23 अगस्त को 20 मिनट और 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस 26 अगस्त को फिरोजपुर छावनी से एक घंटे 45 मिनट देरी से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा ब्लॉक में ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
14236/35 बरेली-वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 13 से 16 अगस्त तक, 14308/07 बरेली-प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस 14 से 16 अगस्त, 04380/79 बरेली-रोजा-बरेली एक्सप्रेस 14 से 17 अगस्त तक निरस्त रहेंगी।

इनका बदले मार्ग से होगा संचालन
15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस को 14 व 16 अगस्त को, 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस को 13 व 15 अगस्त को, 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस को 15 अगस्त को, 15076 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस को 14 अगस्त को परिवर्तित रूट वाया पीलीभीत-बीसलपुर-शाहजहांपुर होकर चलाया जाएगा। 14009 मोतिहार-आनंद विहार एक्सप्रेस को 13 व 15 अगस्त को, 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस को 15 अगस्त को वाया सीतापुर-पीलीभीत-बरेली सिटी-रामगंगा और 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस को 14 अगस्त को वाया लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-गाजियाबाद चलाया जाएगा।

देरी से चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
12332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस, 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 12369 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस को 13 स 16 अगस्त तक अलग-अलग तारीखों में प्रारंभिक स्टेशनों से दो से चार घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed