फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight pillars, lightning swept away by strong winds

तेज हवाओं से गिरे आठ खंभे, बिजली गुल

Mon, 12 Jun 2017 01:03 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 12 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Eight pillars, lightning swept away by strong winds
Eight pillars, lightning swept away by strong winds - फोटो : Eight pillars, lightning swept away by strong winds
पीलीभीत बाईपास पर ड्रिलिंग मशीन से अंडरग्राउंड केबिल कट गई। इस बीच बालीपुर हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया। नकटिया में आठ खंभे गिर तो सिविल लाइंस उपकेंद्र भी अस्तव्यस्त हो गया। इससे आधे से ज्यादा शहर में दिन भर बिजली गुल रही और लोग गर्मी से परेशान से बेचैन रहे। उधर, किला और इज्जतनगर उपकेंद्र से पोषित इलाकों में मरम्मत आदि कार्य होने से सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

हरुनगला, महानगर, किला और इज्जतनगर उपकेंद्र से पोषित इलाकों का हाल सबसे खराब रहा। रविवार सुबह करीब नौ बजे अचानक पीलीभीत पोषक लाइन से आपूर्ति ठप हो गयी। प्रभावित लोगों ने जब फोन किए तो पता चला कि अंडरग्राउंड केबिल में फाल्ट हुआ है। छानबीन में पाया गया कि बांके बिहारी बाइक एजेंसी के पास लापरवाही से चलायी जा रही ड्रिलिंग मशीन से केबिल कट गई। अधिशासी अभियंता जेपीएन सिंह ने जानकारी मिलने पर एसडीओ अनुराग शर्मा और औसाफ अली को दौड़ाया। करीब छह घंटे बाद वैकल्पिक सप्लाई की तैयारी हो पाई। इस बीच पौने तीन बजे तेज हवाएं चलीं, जिससे बालीपुर-हरुनगला हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे हरुनगला और महानगर उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई। शाम छह बजे पवन विहार, सुरेश शर्मा नगर, ग्रीन पार्क, आशीष रायल पार्क और विश्वविद्यालय आदि इलाकों में सप्लाई सामान्य हो पाई। महानगर उपकेंद्र देर रात चालू हो पाया। 
विज्ञापन

नकटिया उपकेंद्र से आपूर्ति रही ठप
हवाओं के झोंके से नकटिया लाइन के आठ खंभे गिर गए। इससे नकटिया उपकेंद्र से आपूर्ति पूरी ठप हो गई। लाइन सही करने की कोशिश की गई, लेकिन आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। मोहन ठिरिया और नकटिया आदि इलाके में रात भर बिजली नहीं मिली। रात में लाइन पर कार्य करना मुश्किल था, इसलिए सोमवार सुबह लाइन की मरम्मत होगी। मौसम से सिविल लाइन उपकेंद्र भी प्रभावित रहा। इससे सिविल लाइन, सिंधु नगर, राम वाटिका, सेमल खेड़ा, पुराना शहर आदि इलाकों में सप्लाई घंटो बाधित रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इज्जतनगर, किला उपकेंद्र बंद रहे
पूर्व घोषणा के अनुसार जेई महेंद्र सिंह इज्जतनगर और जेई सुनील पटेल ने तकनीकी कार्य कराए। इससे शास्त्री नगर, साहूकारा, संदल खां बाजार, कटघर, किला, सौ फुटा और इज्जतनगर समेत कई इलाकों में दिन भर सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed