फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight hundred students receive certificate in convocation

दीक्षांत समारोह में आठ सौ विद्यार्थियों को मिले सर्टिफिकेट

Tue, 03 Oct 2017 02:05 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 03 Oct 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Eight hundred students receive certificate in convocation
दीक्ष्‍ाांत समाराोह

विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक और महिला पॉलीटेक्निक में सोमवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में विभिन्न ट्रेड के आठ छात्रों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। अपनी-अपनी ट्रेड में टॉप फाइव मेधावी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट के साथ ट्रॉफी भी प्रदान की गई। महिला पॉलीटेक्निक में विभिन्न ट्रेड की टॉपर के साथ 150  छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

राजकीय पॉलीटेक्निक में मेकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन, ऑटो मोबाइल, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के टॉप फाइव छात्र को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान की गई। इसमें 2017 के चार सौ और पिछले साल के 250 छात्र शामिल हैं। मेधावियों को सम्मानित करते हुए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि देश में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है। प्रधानाचार्य एसके वैश्य ने संस्थान की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस बार 93 फीसदी से ज्यादा छात्र पास हुए। विधायक डॉ. अरुण कुमार, विधायक डीसी वर्मा, विधायक बहोरन लाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य एसके वैश्य ने संस्थान की उपलब्धि गिनाते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2016-17 में 93 फीसदी से ज्यादा छात्र सफल हुए हैं। संस्थान से पढ़ाई करने वाले छात्रों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। बीएल एग्रो के एमडी घनश्याम खंडेलवाल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता वर्मा ने बताया कि सक्षम बालिका संपन्न योजना के तहत कुमारी मधु को दस हजार का पुरस्कार प्रदान किया गया। दीक्षांत समारोह के मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के दौरान एसएस पाल, सुशील कुमार, वेद प्रकाश, ज्ञान प्रकाश लोधी, यशपाल सिंह, आरडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed