फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   eid ul adha namaz time announce in bareilly

ईद-उल-अजहा: बरेली में ईदगाह और मस्जिदों में अदा हुई नमाज, बकरीद को लेकर कड़ी सुरक्षा; ड्रोन से निगरानी

Thu, 29 Jun 2023 12:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 12:26 PM IST
सार

बरेली की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों ने नमाज के वक्त का एलान मंगलवार को कर दिया गया था। शहर की बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 9.30 बजे नमाज अदा की गई। 

विज्ञापन
eid ul adha namaz time announce in bareilly
ईदगाह पर नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों में हजारों लोगों ने खुशनुमा माहौल में नमाज अदा की। ईदगाह पर सुबह 9:30 बजे नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद देश में अमन, एकता और खुशहाली के लिए दुआ की गई। लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 

विज्ञापन


कहां कब पढ़ी गई नमाज 

सुबह 5:40 बजे : जखीरा की दुलिया वाली मस्जिद, किला बाजार की मस्जिद मदीना।
5:45 बजे : दरगाह वली मिया बाजार संदल खान,साहूकारा की मस्जिद अनार वाली ।
6:15 बजे : थाना किला की शाही मस्जिद।
6.30 बजे : दरगाह ताजुशशरीया व काकर टोला की छह मीनारा मस्जिद, पुराना शहर की मस्जिद हकीम सुक्खा खा,आनंद
विहार की मस्जिद कोड़ा शाह।
6:50 बजे : लीचीबाग की मस्जिद फैजाने मदीना।
7:00 बजे : जसोली की पीराशाह मस्जिद, काकर टोला की नूरानी मस्जिद, सैलानी की हबीबिया मस्जिद व मस्जिद बारादरी,
चौकी चौराहा मस्जिद, कुतुबखाने की हरी मस्जिद, मलूकपुर की मस्जिद इब्राहिम सेठ, बड़ा बाजार की मस्जिद बादशाह बेगम।
7:30 बजे : कटघर की हरे मीनार मस्जिद,कंगी टोला की मस्जिद डोमनी, अरविंद नगर की मस्जिद सादात, फूटा दरवाजा की
मस्जिद शमशुद्दीन।
8:00 बजे : कंगी टोला की मस्जिद नूरी रज़ा, साहूकारा की मस्जिद गुदड़ी वाली, पंजाबपुरा मस्जिद सुरमे वाली।
8:30 बजे : दरगाह बशीर मियां, खन्नू मोहल्ले की दादा मिया मस्जिद, फूलवालान की मस्जिद नूरजहां, पंजाबपुरा की मस्जिद
इमली वाली।
9:00 बजे : सिविल लाइंस की मस्जिद नौमहला।
9.30 बजे : दरगाह शाहदाना वली।
10:00 बजे : परवेज नगर की मस्जिद घोसियान।
10:30 बजे : गुलाब नगर की मस्जिद दलेल खां।

विज्ञापन

देर रात तक गुलजार रहे बाजार

ईद उल अजहा (बकरीद) को लेकर सैलानी बाजार में बकरों की खरीदारी के लिए बुधवार देर रात तक भीड़ लगी रही। बकरों की खरीद का कुछ ऐसा ही हाल शहदाना चौराहे पर सुबह से देर रात तक रहा। यहां 20 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के बकरों की बिक्री हुई। बकरीद को लेकर शहर से देहात तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

ड्रोन से निगरानी

ईद उल अजहा पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के खास बंदोबस्त किए हैं। घनी आबादी वाले इलाकों में ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है। शहर की सभी मस्जिदों और ईदगाह पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों के साथ टीम बनाकर प्रशासन के अफसर भी भ्रमण पर रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed