फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eid moon seen in Bareilly Eid prayers will be held at 10:30 am in Idgah

Eid-ul-Fitr 2025: बरेली में चांद का दीदार, ईदगाह में सुबह साढ़े दस बजे होगी ईद की नमाज

Sun, 30 Mar 2025 10:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Mar 2025 10:24 PM IST
सार

माह-ए-रमजान के 29वें दिन रविवार को ईद-उल-फितर के चांद का दीदार करने तमाम लोग शाम को दरगाहों खानकाहों और अपने घरों की छतों पर एकत्र हो गए। सभी की निगाह आसमान पर चांद को निहार रही थी। चांद नजर आते ही लोगों की खुशियों का  ठिकाना न रहा। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी की। लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देने लगे, यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

विज्ञापन
Eid moon seen in Bareilly Eid prayers will be held at 10:30 am in Idgah
खानकाह नियाजिया से ईद के चांद का दीदार किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दरगाह आला हजरत स्थित सुन्नी मरकजी दारुल इफ्ता की रुयते हिलाल कमेटी की ओर से ईद उल फितर का चांद देखने एहतेमाम किया गया। यहां ईद का चांद आमतौर पर सभी ने देखा। इस एतबार काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की ओर से एलान किया गया कि एक शव्वाल यानी ईद उल फितर 31 मार्च सोमवार को होगी। यह जानकारी जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खां ने दी। साथ ही काजी-ए-हिंदुस्तान सहित मरकज की ओर से सभी को ईद की मुबारकबाद पेश की। चांद देखने के लिए खानकाह नियाजिया पर खास एहतेमाम किया गया। इसमें प्रबंधक जुनेदी मियां, असकरी मियां, जाहिद मियां, रिजवान मियां और मौलाना कासिम नियाजी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


ईदगाह में साढ़े दस बजे होगी ईद की नमाज
ईद-उल-फित्र की नमाज के लिए बाकरगंज स्थित ईदगाह तैयार है। सोमवार को काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां ईद की नमाज सुबह 10:30 बजे अदा कराएंगे। इसके अलावा दूसरे दिन रविवार को भी तमाम मस्जिदों से भी अपने यहां का समय घोषित किया है।
विज्ञापन


शिया मस्जिद
मुस्लिम शिया समुदाय में नमाज नमाज का वक्त घोषित कर दिया है। ऑल इंडिया गुलदस्ता ए हैदरी के मीडिया प्रभारी शानू काज़मी ने आली जमाल जैदी ने बताया कि किला छावनी मस्जिद अबु तालिब, मस्जिद दीवानखाना किला, मस्जिद बैतूल सलात पुराना शहर में नमाज सुबह 8:30 बजे होगी। इसके बाद अली कालोनी स्थित मस्जिद वली ए असर में सुबह नौ बजे, किला साहूकारा स्थित शिया जामा मस्जिद और आसिफी शिया जामा मस्जिद किला बाजार साहूकारा में नमाज सुबह 9:30 बजे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुन्नी मस्जिद
कई सुन्नी मस्जिद की ओर से रविवार को भी ईद की नमाज का वक्त घोषित किया गया। इसमें खानकाह नियाजिया में सुबह 9:30 बजे। गढ़ी मस्जिद रफियाबाद के मुतवल्ली फैजान नूर खान ने बताया कि उनके यहां ईदुलफितर की नमाज दो अलग अलग जमातों में होगी। इसमें पहली जमात सुबह 8:00 बजे और दूसरी जमात सुबह 8:30 बजे होगी।

देवबंद मस्जिद
देवबंद मसलक की प्रमुख मस्जिदों में बांसमंडी की अरबिया काशीफुल उलूम मस्जिद में सुबह 8 बजे, सरायखाम की जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे और हसन मस्जिद में सुबह 9 बजे से ईद की नमाज होगी। यह जानकारी मौलाना अरशद मजाहिरी ने दी है।

170 ईदगाह और 1,359 मस्जिदों में अदा की जाएगी ईद की नमाज
ईद उल फितर की नमाज जिले के 170 ईदगाह और 1,359 मस्जिदों में अदा की जाएगी। सौहार्द और शांतिपूर्ण नमाज के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के थाना कोतवाली में 69, बारादरी में 58 और प्रेमनगर में 39 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। यहां कोई ईदगाह नहीं है।

जिले में सबसे ज्यादा आंवला में 123 व इज्जतनगर में 115 मस्जिदों में नमाज होगी। यहां छह और सात ईदगाह भी हैं। किला क्षेत्र में एक ईदगाह और 86 मस्जिदों में नमाज होगी। कैंट थाना क्षेत्र में चार ईदगाह व 35 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। सीबीगंल में 10 ईदगाह, 65 मस्जिद और सुभाषनगर में एक दरगाह 13 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। बहेड़ी में 14 ईदगाह 42 मस्जिदों में नमाज होगी। देवरनियां, शीशगढ़, शेरगढ़, भोजीपुरा में क्रमशा 10, 13, 11, 16 ईदगाह और 23, 12, 22, 24 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। बिथरी चैनपुर के पांच ईरगाह व 39 मस्जिदों में नमाज होगी।

फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज, हाफिजगंज, क्योलड़िया, अलीगंज, भमोरा, बिशारतगंज, मीरगंज, सिरौली, शाही, फरीदपुर, भुजा और फतेहगंज पश्चिमी के ईदगाह और मस्जिदों में भी नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

धार्मिक स्थलों की निगरानी बढ़ाई, ड्रोन कैमरों से निगरानी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार से ही जिले भर में धार्मिक स्थलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा ईद के दिन सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों की निगरानी सीसी कैमरों से की जाएगी। शहर में थानों के अलावा पुलिस लाइन से तीन अतिरिक्त ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।

यह होंगे सुरक्षा बंदोबस्त
- दो कंपनी और एक प्लाटून पीएसी
- 25 क्यूआरटी रहेंगी सक्रिय
- प्रत्येक थाने पर एक ड्रोन कैमरा
- 95 पीआरवी वाहनों का डिप्लॉयमेंट
- 70 निरीक्षक
- 380 उपनिरीक्षक
- 1700 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल
- 200 महिला आरक्षी व 800 ग्राम प्रहरी
- प्रत्येक थाने पर सादे कपड़ों में एक टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed