फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eid Miladunnabi Route Diversion in Bareilly from monday morning no entry for heavy vehicles

ईद मिलादुन्नबी: बरेली में कल सुबह से डायवर्जन, शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री, यहां देखें रूट प्लान

Sun, 15 Sep 2024 04:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Sep 2024 04:29 PM IST
सार

बरेली में ईद मिलाद-उन-नबी पर निकलने वाले जुलूस के दृष्टिगत शहर में एसएसपी के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक ने रूट डायवर्जन लागू किया है। रूट डायवर्जन सोमवार को सुबह नौ बजे से जुलूस की समाप्ति तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
Eid Miladunnabi Route Diversion in Bareilly from monday morning no entry for heavy vehicles
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व मनाया जाएगा । इसमें विशाल जुलूस निकलना प्रस्तावित है, जिसमें कई अंजुमन शामिल होंगी। जुलूस के दृष्टिगत जिले में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए एसएसपी के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक ने वाहनों का डायवर्जन लागू किया है।
विज्ञापन


डायवर्जन सोमवार को सुबह नौ बजे से जुलूस की समाप्ति तक जारी रहेगा। भारी वाहनों का खास तौर पर रूट डायवर्जन रहेगा। लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर बड़ा बाईपास झुमका तिराहा होते हुए जा सकेंगे। वहीं  दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आएंगे।
विज्ञापन


भारी वाहनों का रूट डायवर्जन
  • लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर बड़ा बाइपास झुमका तिराहा होते हुए जा सकेगें। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आएंगे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए जा सकेंगे।
  • नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर बाईपास होते हुए शाहजहांपुर की ओर जा सकेंगे। 
  • बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाइपास, फरीदपुर फतेहगंज पूर्वी से दातागंज बदायूं होते हुए आ-जा सकेंगे।
  • रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन नेशनल हाइवे से, बरेली बड़ा बाईपास से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • परसाखेड़ा औद्याोगिक क्षेत्र का भारी वाहन झुमका तिराहा से आगे बड़ा बाईपास पर अन्डरपास से आवागमन कर सकेगा। श्यामतगंज, लीचीबाग, सैटेलाइट को आने जाने वाले समस्त भारी वाहन ट्रांसपोर्टनगर से संचालित होंगे। 

रोडवेज बसों एवं छोटे वाहनों का रूट डायवर्जन
  • दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से नरियावल इन्वर्टिस बड़ा बाईपास विलयधाम झुमका तिराहा से होते हुए अपने गन्तव्य को आ-जा सकेंगी।
  • लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से नरियावल टीपी नगर, फरीदपुर होते हुे अपने गंतव्य को जा सकेंगी। 
  • बरेली-आगरा की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें/हल्के वाहन मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए आ-जा सकेंगे।
  • बरेली से बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें/हल्के वाहन इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होते हुए आ-जा सकेंगे।

यहां भी रहेगा डायवर्जन 
1. कुदैशिया अंडरपास अशोक नगर तिराहा से आगे कोई भी चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, आटो रिक्शा, ई-रिक्शा कोहाड़ापीर की तरफ नहीं आयेगा। वहां से सूद धर्मकांटा, डेलापीर की तरफ भेजे जाएंगे।  
2. इज्जतनगर रेलवे स्टेशन तिराहा से सभी चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा को डेलापीर की तरफ भेजा जाएगा।
3. सूद धर्मकांटा से सभी चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा कोहाड़ापीर तिराहा की तरफ नहीं आ सकेंगे। वहां से डेलापीर की तरफ जाएंगे।
4. मूर्ति नर्सिंग होम की ओर से कोई भी चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा कुतुबखाना की तरफ नहीं आ सकेंगे। साहू गोपीनाथ तिराहा से डायवर्जन कर दिए जाएंगे।
5. मिनी बाईपास तिराहे से रोडवेज बस और सभी चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा व टेंपो सत्यप्रकाश पार्क की तरफ नहीं जा सकेंगे। इज्जतनगर रेलवे तिराहे की तरफ जाएंगे।
6. सुरखा फाटक/ गढ़ी चौकी तिराहा से सभी चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा कोहाड़ापीर की ओर न जाकर वापस हार्टमैन पुल कुदैशिया फाटक से जाएंगे। 
7. डेलापीर तिराहा की तरफ से आने वाले रोडवेज बस, सभी चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई- रिक्शा ईट पाजाया, सेलेक्शन पांइट की तरफ नहीं जाएंगें। डेलापीर से सौफुटा पूर्वी की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।
8. सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर व महादेव पुल की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अशोक नगर तिराहा/डेलापीर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
9. अयूब खां चौराहा (पटेल चौक) से कोई भी रोडवेज बस, सभी चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई- रिक्शा नावल्टी चौराहा व सिकलापुर चौराहा की तरफ नहीं आ सकेंगे।
10. जुलूस के दौरान प्रातः 09.00 बजे से समाप्ति तक रोडवेज की बसें नावल्टी की ओर से नहीं जाने दी जाएगी। पटेल चौक से कोतवाली की तरफ आने वाले सभी चारपहिया वाहन,दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई- रिक्शा को डायवर्जन किया जाएगा।
11. चौपुला चौराहा से कोई भी रोडवेज बस, सभी चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई- रिक्शा जुलूस के समय बिहारीपुर व पटेल चौक की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, चौकी चौराहे की तरफ जाने दिया जाएगा।
12. रामगंगा तिराहा से आने वाली रोडवेज बसों व अन्य वाहनों को लालफाटक की ओर डायर्जन किया जाएगा।  
13. ईसाइयों की पुलिया से आने वाले सभी चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई- रिक्शा बियावान कोठी की तरफ डायवर्जन किया जाएगा। 
14. मालियों की पुलिया से श्यामतगंज की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
15. कार बाजार चौराहे से सभी वाहनों को चौकी चौराहा की तरफ डायवर्जन किया जाएगा। 
16. चौकी चौराहे से कोई भी रोडवेज बस पुराना बस अड्डे की तरफ नहीं जाएगी।
17. संजय नगर तिराहे (श्यामतगंज पुल) से सभी वाहनों को पीलीभीत बाईपास की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।
18. किला क्रॉसिंग से कोई भी सभी चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, ऑटो-रिक्शा, ई-रिक्शा कुतुबखाना व सिटी सब्जी मंडी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें मिनी बाइपास की तरफ वापस कर दिया जाएगा।
19. गन्ना मिल से सभी वाहनों को लाल फाटक की तरफ से भेजा जाएगा।  
20. सत्यप्रकाश पार्क से सभी वाहन मिनी बाइपास वापस भेजे जाएंगे।
21. श्यामतगंज चौराहे से कालीबाड़ी मंदिर की तरफ न जाकर रोडवेज बस सभी चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा गांधी उद्यान की तरफ से जाएंगे।
22. श्यामतगंज बाजार चौराहे से सभी चारपहिया वाहन, दोपहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा को कुतुबखाने की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। गांधी उद्यान की तरफ भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed