फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eid Alvida Jumma Namaj offered in mosques of Bareilly

Alvida Jumma 2023: बरेली की मस्जिदों में अदा की गई अलविदा की नमाज, मुल्क की खुशहाली के लिए दुआ

Fri, 21 Apr 2023 02:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Apr 2023 02:22 PM IST
सार

अलविदा जुमा की नमाज और ईद को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ईदगाह व मस्जिदों के बाहर तैनात की गई है। घनी बस्तियों में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
Eid Alvida Jumma Namaj offered in mosques of Bareilly
अलविदा जुमा की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की जामा मस्जिद में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अलविदा जुमा की मुख्य नमाज अदा की गई। यहां हजारों नमाजियों ने नमाज अदा की। नमाज अदा करने के साथ रोजेदारों ने मुल्क की खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। अलविदा की नमाज का सिलसिला साढ़े तीन बजे तक चलेगा। शहर में सबसे आखिरी नमाज दरगाह आला हजरत की रजा मस्जिद में साढ़े तीन बजे अदा की जाएगी। 

विज्ञापन


आला हजरत दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने कहा कि अंतिम जुमा रमजान के विदा होने का पैगाम है। रोजा और तरावीह की बरकतें, सहरी और इफ्तार की फजीलत खत्म हो रही है। अब इबादत के अंतिम पलों की कद्र करें और गलतियों की माफी मांगे। खुदा की बारगाह में सजदा करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम

अलविदा जुमा की नमाज और ईद को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ईदगाह व मस्जिदों के बाहर तैनात की गई है। घनी बस्तियों में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। खुफिया इकाइयों को भी अलर्ट किया गया है। 

शहर के चार थाने कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर और किला को संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए वहां पुलिस बल के साथ ही पैरामिलिट्री भी लगाई गई है। तीन सीओ, 35 इंस्पेक्टर, 250 इंस्पेक्टर, 900 कांस्टेबल, एक कंपनी आरएएफ और दो कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है।

आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि त्योहार पर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। ईद की नमाज जहां होनी है, वहां भी सुरक्षा इंतजाम चौकस रहेंगे। महिला पुलिस व यातायात पुलिस की भी तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed