फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Efforts to expand Trishul airbase accelerate, Defence Estates Department seeks details

Bareilly News: त्रिशूल एयरबेस के विस्तार की कवायद तेज, रक्षा संपदा विभाग ने मांगा ब्योरा

Mon, 31 Mar 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Efforts to expand Trishul airbase accelerate, Defence Estates Department seeks details
बरेली। त्रिशूल एयरबेस विस्तार की कवायद फिर जोरों पर है। जिला प्रशासन से 93.798 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर रक्षा संपदा विभाग को भेजी गई थी। अब रक्षा संपदा कार्यालय ने जिलाधिकारी से जियो रेफरेंस शेप फाइल, नए-पुराने राजस्व नक्शे उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय से एयरफोर्स स्टेशन के विस्तार के लिए मंजूरी मिलने के बाद अब भूमि अधिग्रहण की तैयारी चल रही है। इसके तहत करीब 93.798 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है। यह भूमि उपलब्ध कराने के लिए रक्षा संपदा कार्यालय ने बीते वर्ष जिलाधिकारी को पत्र भेजा था। प्रशासन ने तहसील सदर के ग्राम भूड़ा, हाजीपुर ब्रजलाल, नगरिया कलां क्षेत्र की भूमि प्रस्तावित कर जानकारी उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन

इसी क्रम में अब अधिग्रहण के लिए भूमि के मूल्यांकन की कवायद जारी है। बताते हैं कि रक्षा संपदा अधिकारी शिल्पा ग्वाल ने जिलाधिकारी से जियो रेफरेंस शेप फाइल मांगी है। संबंधित फाइल में चिह्नित स्थान का विस्तृत मानचित्र होता है। इससे आसानी से पता लगा सकते हैं कि प्रत्येक गाटा संख्या पृथ्वी की सतह पर कहां स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



62 वर्ष बाद फिर शुरू है विस्तारीकरण की कवायद
बरेली में एयरफोर्स स्टेशन का निर्माण वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद वायु सेना की क्षमता वृद्धि के लिए हुआ था। तब इज्जतनगर के गांव हाजीपुर ब्रजलाल, भूड़ा, करमपुर चौधरी, कंजादासपुर, पीर बहोड़ा, चावड़, नगरिया कला में 707.97 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हुआ था। फिर क्रमवार निर्माण के चलते वर्ष 1963 में फिर से पीर बहोड़ा, चावड़ में 144.91 एकड़, वायु सेवा आवास के लिए कंजादासपुर में 76 एकड़ भूमि ली गई। वर्ष 1970 से 1975 तक 3.969 एकड़ भूमि और खरीदी गई। क्रमवार नगरिया परीक्षित, शिकारपुर चौधरी, मुड़िया अहमदाबाद, खजुरिया, जुल्फीकार, गुलरिया, रजकुलनिसा, परतापुर जीवन सहाय, गिरधारीपुर की भी कई हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर फिलहाल करीब 1349.303 एकड़ भूमि पर त्रिशूल एयरबेस बसा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed