Bareilly News: श्रीकृष्ण लीला स्थल पर कंस वध के बाद हुआ पुतला दहन, जमकर हुई आतिशबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में श्रीकृष्ण लीला कमेटी की ओर से प्रेमनगर स्थित श्रीकृष्ण लीला स्थल पर चल रहे लीला मंचन के अंतिम दिन सोमवार को कंस वध की लीला का मंचन हुआ। इसके बाद पुतला दहन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। मेले का उद्घाटन विधायक संजीव अग्रवाल, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष राहुल जौहरी, विजय कृष्ण गोयल ने किया।
कमेटी के मंत्री शोभित गोयल ने बताया कि मंगलवार को राजगद्दी शोभा यात्रा लीला स्थल से दोपहर 12 : 30 बजे निकाली जाएगी। अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आलमगिरी गंज स्थित घी मंडी पहुंचकर संपन्न होगी। इस दौरान देवेंद्र, विक्रम अग्रवाल, धीरज, मानिक, पिंटू, गौरव आदि मौजूद रहे।
शोभायात्रा में सहयोग करने वाले सम्मानित
चंदनगर धार्मिक समिति की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली गई दधिकांदो शोभायात्रा के सहयोगियों का सम्मान कार्यक्रम सोमवार को सीता राम मंदिर प्रांगण में हुआ। इसमें अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने क्षेत्रीय सभासद अजय रत्नाकर के साथ हरिओम कश्यप, राजेश पटेल, चंद्रपाल राठौर, बांकेलाल श्रीवास्तव, जवाहरलाल, शिवम कुमार मौर्य, कमल कुमार कश्यप, उमेंद्र सिंह आदि को सम्मानित किया। उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि आप सभी के सहयोग के बिना आयोजन संभव नहीं हो पाता।इस दौरान समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता का भी सम्मान हुआ।