{"_id":"676cb0d3bcb5888c8f06d25b","slug":"educationist-dr-sant-lal-felicitated-with-the-title-of-modern-malviya-bareilly-news-c-4-lko1064-548682-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिक्षाविद डाॅ. संत लाल का आधुनिक मालवीय की उपाधि अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिक्षाविद डाॅ. संत लाल का आधुनिक मालवीय की उपाधि अभिनंदन
Thu, 26 Dec 2024 11:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर शिक्षाविद डाॅ. संतलाल पांडेय का आधुनिक मालवीय की उपाधि अभिनंदन किया गया। हेड पोस्ट ऑफिस के पास स्थित इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के सिटी सभागार में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र और मालवीय के चित्र पर माल्यार्णण के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि महापौर उमेश गौतम ने कहा कि ब्राह्मण समाज को मालवीय के आदर्श अपनाने की जरूरत है। इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय संरक्षक सीएल शर्मा, अरुण शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने बरेली कॉलेज में फिजिक्स विभाग के अध्यक्ष रहे। डॉ. संतलाल पांडेय का मोतियों की माला, स्मृति चिह्न , प्रशस्ति पत्र, मेडल और पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। इतिहासकार डाॅ. अनिल मिश्रा ने मालवीय के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर रुद्र प्रखर पाठक, विशाल शर्मा, शिवानंद शास्त्री, विवेक शर्मा, मदन लाल शर्मा, प्रवीन भारद्वाज, मुकेश शर्मा, पुनीत त्रिवेदी, नीलिमा पाठक, विपिन शर्मा, देवेंद्र शर्मा,रजनी शर्मा, मोहिनी मिश्रा आदि रहे। संचालन रामकृष्ण शुक्ला ने किया और आभार दीपक द्विवेदी ने जताया।

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura