फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

एमएससी केमिस्ट्री मिड सेम परीक्षा का बहिष्कार

Fri, 13 Mar 2015 02:02 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 13 Mar 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में बृहस्पतिवार को एमएससी केमिस्ट्री मिड सेम एग्जाम का विद्यार्थियों ने बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि कोर्स से जो अब तक पढ़ाया नहीं गया है, उससे सवाल भी पेपर में दिए गए हैं। पेपर देखकर सारे परीक्षार्थियों के सिर घूम गए और वह परीक्षा छोड़कर कक्ष से बाहर निकल आए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का कहना था कि अब तक जितना सिलेबस पढ़ाया गया है, उसके मुताबिक पेपर में सिर्फ दो यूनिट के सवाल आने चाहिए थे लेकिन आज के पेपर में पांच यूनिट तक के सवाल पूछे गए हैं। पेपर देखकर परीक्षार्थियों को वह समझ में ही नहीं आए। पहले तो वह सवालों में उलझे रहे फिर सारे परीक्षार्थियों ने इस पर सुगबुगाहट शुरू हो गई और उन्होंने परीक्षा के बहिष्कार का निर्णय ले लिया। सबके सब पेपर छोड़कर परीक्षा कक्ष से बाहर आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। करीब 25 परीक्षार्थियों में बहुत सारी छात्राएं भी थीं। हंगामा के बाद ये विभाग के हेड डॉ. एसके पांडेय से मिले और उन्हें बताया कि कुछ शिक्षकों ने मनमाने ढंग से पेपर तैयार किया है। यह उन्हें जानबूझकर परेशान करने के लिए किया गया है। हेड ने विद्यार्थियों को दुबारा परीक्षा कराने पर विचार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थी चले गए।
विज्ञापन



इंसेट...
पहले दिन 160 ने कराया रजिस्ट्रेशन

एमएससी, एमएलबी, एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार से हो गई और पहले दिन 160 रजिस्ट्रेशन कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed