{"_id":"61254cee8ebc3e2f7850008c","slug":"education-crime-bareilly-news-bly4573781106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी : ब्लूटूथ से नकल करते सीतापुर के युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी : ब्लूटूथ से नकल करते सीतापुर के युवक को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। पीईटी पेपर की पहली पाली में सीतापुर जिले के एक अभ्यर्थी को कॉलर में ब्लूटूथ लगाकर नकल करते दबोच लिया गया। उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। तहरीर न मिलने के कारण उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी। बाद में रात नौ बजे उसे छोड़ दिया गया। इससे पहले इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे।
बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली में अजमानी पब्लिक स्कूल में कक्ष निरीक्षक ने एक युवक को बात करते हुए देखा, जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस नकलची को स्कूल से कोतवाली ले आई और पूरा दिन बैठाए रखा। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रभातेश कुमार ने बताया कि युवक को नकल करने पर कोतवाली लाया गया था, लेकिन तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। रात नौ बजे उसे छोड़ दिया गया।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि अजमानी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक ने एक युवक के पास हेडफोन बरामद होने की सूचना दी थी। युवक ने गलती से परीक्षा कक्ष में हेडफोन के साथ आना स्वीकार कर लिया था। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। संवाद