फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

22 परीक्षा केंद्रों पर 8385 बच्चे देंगे प्रवेश परीक्षा

Tue, 07 Jan 2020 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
education
22 परीक्षा केंद्रों पर 8385 बच्चे देंगे प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

-जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 11 जनवरी को
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 11 जनवरी 2020 को पूर्वाह्न 11:30 बजे से प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी जिसके लिए जिले भर में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 8385 बच्चे परीक्षा में बैठने के लिए पंजीकृत हैं। डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने सभी बीईओ को परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करने और आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2020 के लिए 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीतापुर रोड स्थित गुरुनानक इंटर कॉलेज में 495, देवकली रोड स्थित धर्मसभा इंटर कॉलेज में 400, मोहम्मदी के बीहट गौर स्थित फूलमती देवी भारतीय इंटर कॉलेज में 300, मोहम्मदी के जगन्नाथ प्रसाद इंटर कॉलेज में 231, गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में 432, पब्लिक इंटर कालेज में 400, नकहा के जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 405 और राजकीय इंटर कॉलेज शारदानगर में 400, बांकेगंज के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मैलानी में 191, बेहजम के नीमगांव स्थित किसान इंटर कॉलेज में 268, ओयल के युवराज दत्त इंटर कॉलेज में 300, ईसानगर के पब्लिक इंटर कॉलेज 304, धौरहरा के राजकीय इंटर कॉलेज में 271, निघासन के जिला पंचायत इंटर कॉलेज में 600, निघासन के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 465, पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में 315, बिजुआ के जिला पंचायत इंटर कॉलेज में 294, फूलबेहड़ के खइंया बसैया के कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 308, पसगवां ब्लॉक के जंगबहादुरगंज में केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज में 335, मितौली के राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में 800, मितौली के जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता में 340, रमियाबेहड़ ब्लॉक के जिला पंचायत इंटर कॉलेज जटपुरवा में 531 बच्चे परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed