फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

मानवीय मूल्य एवं व्यावसायिक आचरण नीति की पढ़ाई करेंगे छात्र और शिक्षक

Fri, 27 Dec 2019 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
education
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भी शुरू होगी मूल्य प्रवाह योजना
विज्ञापन

गुरु दक्षता योजना के तहत शिक्षकों को करना होगा रिफ्रेशर कोर्स
बरेली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मूल्य प्रवाह योजना रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भी लागू होगी। इसके तहत विश्वविद्यालय के छात्र एवं शिक्षक मानवीय मूल्य और व्यावसायिक आचरण नीति की पढ़ाई करेंगे। इसके तहत छात्रों और शिक्षकों को सच बोलने, एकता, नैतिक जिम्मेदारी, देशप्रेम, मेहनत, ईमानदारी आदि के बारे में सीखने को मिलेगा। वहीं, गुरु दक्षता कार्यक्रम के तहत फैकल्टी इंडक्शन, परीक्षा मूल्यांकन में सुधार और सीटैट के माध्यम से परिसर को ग्रीन कैंपस से जोड़ना शामिल होगा।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने उच्च शिक्षा में सुधार के लिए पांच योजनाएं तैयार की हैं। मूल्य प्रवाह योजना इनमें से एक है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और यूजीसी की गाइडलाइन के अनुरूप इसे विश्वविद्यालय में लागू किया जाएगा। इसका मकसद छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है क्योंकि प्लेसमेंट के दौरान कंपनियां छात्रों में मानवीय मूल्यों और व्यावसायिक आचरण की कमी की शिकायत करती हैं। इन्हें दूर करने के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल और पीएचडी के छात्रों और शिक्षकों को मूल्य प्रवाह के तहत इन दोनों विषय का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यूजीसी ने इसके लिए जरूरी दिशा निर्देश तैयार कर लिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों को भी देनी होगी परीक्षा
गुरु दक्षता योजना के तहत शिक्षकों को भी भविष्य की जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा और फिर उनकी परीक्षा भी होगी। अगर किसी शिक्षक को 50 प्रतिशत से कम अंक मिलते हैं यानि एफ ग्रेड मिलता है तो उसे फेल माना जाएगा। ऐसे में उसकी पदोन्नति प्रभावित होगी। जब तक शिक्षक पास नहीं होगा, उसे पदोन्नति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओरिएंटेशन ट्रेनिंग होगी जरूरी
शिक्षक बनने से पहले अब ओरिएंटेशन ट्रेनिंग भी जरूरी होगी। शिक्षकों को इसमें लर्निंग आउटकम, शिक्षक का विश्वविद्यालय, छात्र, देश, समाज के प्रति दायित्व, पाठ्यक्रम, विश्वविद्यालय शासन एवं प्रशासन, सीबीसीएस, ओबीएल, आंकलन एवं मूल्यांकन, असेसमेंट डिजाइन, शिक्षण एवं व्यावसायिक विकास में शोध की भूमिका, शोध कार्यों को चोरी से बचाने एवं परखने आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed