{"_id":"5e026a268ebc3e88062d98b7","slug":"education-bareilly-news-bly389272244","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस-बीएएमएस की मुख्य परीक्षा के आवेदन 25 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस-बीएएमएस की मुख्य परीक्षा के आवेदन 25 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा सकेगा आवेदन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस और बीएएमएस की मुख्य परीक्षा और सप्लीमेंट्री परीक्षा 2020 के लिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की एमबीबीएस द्वितीय और तृतीय वर्ष के प्रथम और द्वितीय इकाई की मुख्य परीक्षा और सप्लीमेंट्री परीक्षा 2020 के आवेदन 25 दिसंबर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। बीएएमएस के द्वितीय वर्ष के परीक्षा फार्म भी इसी तिथि से ऑनलाइन भरे जाएंगे।
सभी फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर भरे जा सकेंगे। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क आनलाइन ही जमा करना होगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने बताया कि परीक्षा फार्म भरने और आनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 04 जनवरी रखी गई है। अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी रखी गई है। महाविद्यालय के परीक्षा आवेदन आनलाइन स्वीकृत करने की अंतिम तिथि सात जनवरी और विश्वविद्यालय में महाविद्यालय के परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 08 जनवरी निर्धारित की गई है। ब्यूरो