{"_id":"5df159888ebc3e87b6797f65","slug":"education-bareilly-news-bly387610163","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमाम छात्रों को गलत रोल नंबर जारी एलएलबी के छात्रों ने परीक्षा भी दे दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमाम छात्रों को गलत रोल नंबर जारी एलएलबी के छात्रों ने परीक्षा भी दे दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने एलएलबी, एनीमल साइंस, प्लांट साइंस और माइक्रोबायोलॉजी के तमाम छात्र-छात्राओं को गलत रोल नंबर आवंटित कर दिए हैं। इसके चलते छात्र-छात्राएं परेशान हैं। एलएलबी के कुछ छात्र तो गलत रोल नंबर पर ही परीक्षा दे चुके हैं। अब रोल नंबर दुरुस्त करने की कवायद चल रही है।
इन दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षाएं चल रही है। इस बीच एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। परीक्षा कराने वाली एजेंसी की लापरवाही के चलते एलएलबी, एनीमल साइंस, प्लांट साइंस और माइक्रोबायोलॉजी के तमाम-छात्राओं को गलत सीरीज के रोल नंबर आवंटित कर दिए गए हैं। एलएलबी की परीक्षाएं शुरू हो गईं तो तमाम छात्र-छात्राओं ने गलत रोल नंबर पर ही परीक्षा दे दी। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। अब वे विश्वविद्यालय में चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन में भी इस गड़बड़ी को लेकर खलबली मची है। अब एनीमल साइंस, प्लांट साइंस और माइक्रोबायोलॉजी के गड़बड़ रोल नंबर दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।