फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

महिलाओं के मानवाधिकार हनन से देश उद्वेलित

Wed, 11 Dec 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
education

विवि के विधि विभाग में मानवाधिकारों पर हुई संगोष्ठी

विज्ञापन
बरेली। मानवाधिकार दिवस पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में एक गोष्ठी हुुई, जिसकी मुख्य अतिथि डॉ. वंदना शर्मा, चीफ प्रॉक्टर बरेली कॉलेज रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में हाईकोर्ट इलाहाबाद के अधिवक्ता महेश कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मानवाधिकार की शपथ दिलाने के साथ हुआ। इस दौरान सभी एलएलएम के विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, अधिवक्ता, कर्मचारियों आदि ने मानवाधिकार की शपथ ली।
विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने वर्तमान परिदृश्य में भारत में मानवाधिकारों की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। कहा कि सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन बिल एवं एनआरसी को लागू कर मूल अधिकारों की रक्षा का कार्य किया गया है। इससे पड़ोसी देशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के मानवाधिकार की रक्षा की जा सकेगी। महिलाओं के मानवाधिकार हनन की घटनाओं ने देश को उद्वेलित कर रखा है। महिलाओं के विरुद्ध यौन हिंसा की घटनाओं में त्वरित और सुलभ न्याय से इसका हल निकाला जा सकेगा। हालांकि एन्काउंटर जैसी घटनाओं की निंदा की। कहा कि इससे मानवाधिकार का उल्लंघन होता है।
विज्ञापन

गोष्ठी की मुख्य अतिथि डॉ. वंदना शर्मा ने अपने विचारों में मानवाधिकार के विकास और वर्तमान परिप्रेक्ष्य पर प्रकाश डाला। डॉ. अशोक कुमार ने मूल अधिकारों के पहलुओं पर अपने विचार रखे। एडवोकेट महेश सिंह ने मूल अधिकारों के प्रवर्तन में आने वाली अड़चनों पर प्रकाश डाला। संचालन मैडम कामिनी विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में भी हुआ आयोजन
बरेली। बरेली कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में मानवाधिकार दिवस पर मानवाधिकार संकल्पना एवं चुनौतियां विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने एक नागरिक के रूप में मानवाधिकार संरक्षण के लिए अपने सम्यक दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली। डॉ. मनमीत कौर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में चीफ प्राक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने शपथ ग्रहण कराई। डॉ. प्रतिमा शर्मा, डॉ. सारा बसु, डॉ. दीप्ति जौहरी, डॉ. रमेश त्रिपाठी, डॉ. मिन्नी यादव, डॉ. प्रीती, डॉ. अजिता सिंह, डॉ. अनिता अग्रवाल मौजूद रहीं।


महिला हिंसा के विरोध में निकाली रैली
बरेली। साकार संस्था की ओर से महिला हिंसा के विरोध में चल रहे 16 दिवसीय अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। मानवाधिकार दिवस पर संस्था ने महिला शक्ति संगठन के सहयोग से सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से कलक्ट्रेट तक रैली निकाली और महिला सुरक्षा के संबंध में ज्ञापन सौंपा। रैली में दो सौ से ज्यादा महिलाएं और किशोरियां शामिल रहीं। इस दौरान हरिंदर कौर, नितिका पंत, शिल्पी अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed