{"_id":"5de9708c8ebc3e5495362ab6","slug":"education-bareilly-news-bly386869196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कालेज में प्राचार्य का उतरा एक और दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कालेज में प्राचार्य का उतरा एक और दावेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान प्राचार्य के तीन महीने का कार्यकाल पूरा होने पर प्राचार्य पद उन्हें सौंपने को कहा
विज्ञापन
बरेली। बरेली कालेज में प्राचार्य को लेकर जंग तेज हो गई है। यहां के एक और सीनियर प्रोफेसर ने प्राचार्य पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इस संबंध में प्रोफेसर ने प्रबंध समिति के सचिव देव मूर्ति व प्राचार्य को पत्र भी लिखा है।
कॉलेज सूत्रों के अनुसार यह सीनियर प्रोफेसर वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल हैं। इन्होंने कालेज की प्रबंध समिति के सचिव को भेजे पत्र में कहा कि वर्तमान प्राचार्य अनुराग मोहन के तीन माह पूरे होने के बाद प्राचार्य पद का प्रभार उन्हें सौंप दिया जाना चाहिए। पत्र में दावा किया गया है कि वह सबसे सीनियर हैं और इसका आधार उनका वेतनमान अैर सेवाकाल की अवधि है। इसे ध्यान मेें रखते हुए जल्द से जल्द उन्हें प्राचार्य का पद सौंप दिया जाना चाहिए। गौरतलब है कि यहां पहले से प्राचार्य पद को लेकर वर्तमान प्राचार्य अनुराग मोहन और अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा के बीच जंग जारी है। मामला कोर्ट तक चला गया है। ऐसे में तीसरे दावेदार के मैदान मेें उतरने से मामला और भी उलझता दिखाई दे रहा है। पत्र को लेकर कालेज में चर्चाओं का दौर जारी है।