{"_id":"5dd99f3c8ebc3e54bb6a3dbf","slug":"education-bareilly-news-bly385173062","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से 33 केंद्रों पर होंगी सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से 33 केंद्रों पर होंगी सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षाएं सोमवार से 33 केंद्रों पर आयोजित होंगी। परीक्षा में करीब 37 हजार छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। इस बार परीक्षा के लिए आठ कॉलेजों को स्वकेंद्र भी बनाया गया है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में संचालित एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए समेत अन्य पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध 136 कॉलेजों की परीक्षा के लिए बरेली और मुरादाबाद मंडल में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर करीब 37 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
बरेली कॉलेज बड़ा केंद्र, दस कॉलेजों की होगी परीक्षा
सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए बरेली कॉलेज सबसे बड़ा केंद्र है। यहां दस कॉलेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन भी परेशान है क्योंकि यहां बरेली कॉलेज का खुद का परीक्षा केंद्र भी है। दो साल पहले बरेली कॉलेज के एलएलबी के छात्रों ने अग्रेसन कॉलेज में काफी हंगामा भी किया था। इसके बाद से बरेली कॉलेज को स्वकेंद्र कर दिया गया है। इन्हीं छात्रों को लेकर कॉलेज प्रशासन परेशान है।
विज्ञापन
आठ स्वकेंद्र पर खास निगरानी
इस बार बरेली कॉलेज, स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय शाहजहांपुर, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद, केजीके कॉलेज मुरादाबाद, रंजीत सिंह मेमोरियल कॉलेज धामपुर बिजनौर, जेएसएस कॉलेज अमरोहा और रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय बिजनौर को स्वकेंद्र बनाया गया है। स्वकेंद्र होने के चलते इन कॉलेजों पर विश्वविद्यालय की खास नजर रहेगी।