फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

विज्ञान, कला और फोटोग्राफी के पेश किए मॉडल

Sat, 09 Nov 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। शहर के बीबीएल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से दो दिवसीय शैक्षिक प्रदर्शनी शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक सर्वेश कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में विज्ञान, कला और फोटोग्राफी के मॉडल पेश किए गए। विद्यार्थियाें ने वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम, ट्रेन फायर सोल्यूशन, पहाड़ों पर एक्सीडेंट रोकने पर मॉडल पेश किए। नालंदा विश्वविद्यालय का मॉडल पेश किया गया। वहीं पेंटिंग, एकाएक खींची गई तस्वीरें और सेल्फी फ्रेम भी पेश किए गए। इसके बाद हिंदी, अंग्रेजी भाषा में 12 नुक्कड़ नाटक पेश किए गए।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में इरम, ज्योति, आरजू ने मारी बाजी
बरेली। शहर के स्टेडियम रोड स्थित कैंब्रिज स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यहां फिश एक्वेरियम और सैनिकों को प्रणाम करते हुए पोस्टर बनाए गए। इसमें ग्रुप ए में इरम, ग्रुप बी में ज्योति सिंह और ग्रुप सी में आरजू ने बाजी मारी। स्कूल के चेयरमैन डॉ. बीके शर्मा, प्रबंध निदेशक डॉ. एके वार्ष्णेय ने शील्ड और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। ब्यूरो
विज्ञापन


वाद-विवाद प्रतियोगिता में गिरधारी, अभिषेक रहे प्रथम
बरेली। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में जनपद स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता उपभोगवादी संस्कृति पर्यावरण के लिए चुनौती विषय पर थी। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के इंटर के छात्र गिरधारी ने पक्ष और विपक्ष में अभिषेक मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में द्रोपदी इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान ने पक्ष और विपक्ष में इसी विद्यालय की मीनाक्षी ने पहला स्थान प्राप्त किया। केपीआर कला केंद्र की छात्रा अरीवा खान ने पक्ष और विपक्ष में इसी विद्यालय की अलीशमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य कुसुम लता राजपूत ने छात्र-छात्राआें को बधाई दी। कार्यक्रम प्रभारी ओमपाल सिंह ने बताया कि प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी 15 नंवबर को राजकीय इंटर कॉलेज बरेली में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed