फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

पीजी फोरम को लेकर गणित विभाग में बखेड़ा, जमकर हुआ हंगामा

Fri, 08 Nov 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। बरेली कॉलेज के गणित विभाग का पुराना विवाद निपटने से पहले ही बृहस्पतिवार को दोबारा बखेड़ा हो गया। पीजी फोरम के तहत कार्यक्रम आयोजन को लेकर विभागाध्यक्ष और शिक्षक आपस में भिड़ गए, फिर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज का गणित विभाग शिक्षकों का अखाड़ा बन चुका है। पिछले दिनों भी यहां विवाद हुआ था और विभागाध्यक्ष डॉ. स्वदेश सिंह की पत्नी डॉ. पूनम सिंह ने साथी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरिफ नदीम पर अभद्रता के आरोप लगाए थे। इस मामले का अब तक निपटारा नहीं हो सका है। इसी बीच बृहस्पतिवार को यहां दोबारा विवाद हो गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि डॉ. पवन कुमार शर्मा पीजी फोरम के तहत छात्र-छात्राओं के लिए एक मोटिवेशनल प्रोग्राम कराना चाहते थे, लेकिन विभागाध्यक्ष डॉ. स्वदेश सिंह ने कहा कि कार्यक्रम वह कराएंगे। इसको लेकर उनमें कहासुनी होने लगी। डॉ. पवन शर्मा के पक्ष में डॉ. टीएस चौहान बोलने लगे तो डॉ. स्वदेश सिंह के पक्ष में रूटा महामंत्री डॉ. वीपी सिंह पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में बंद कमरे में तीखी बहस और हंगामा हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। एक ने कक्षाएं न लेने का आरोप लगाया तो दूसरे ने कहा कि पढ़ाने का दबाव बढ़ने के चलते ही विरोध हो रहा है। पीजी फोरम के कार्यक्रम बीएससी के विद्यार्थियों को शामिल कर रुपये का बंटरबांट करने के भी आरोप लगे। करीब आधा घंटा हंगामा के बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पवन शर्मा एमएससी के विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम कराना चाहते हैं, तो उसमें आपत्ति नहीं होनी चाहिए। मगर डॉ. स्वदेश सिंह बेवजह मामले को तूल देकर बढ़ा रहे हैं।

- डॉ. टीएस चौहान, एसोसिएट प्रोफेसर
पीजी फोरम का कार्यक्रम साथ में कराना चाहिए। अलग से दूसरा कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जाती है। इसके कार्यक्रम पीजी फोरम के डायरेक्टर और ज्वाइंट डायरेक्टर तय करते हैं।
- डॉ. स्वदेश सिंह, विभागाध्यक्ष गणित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed