{"_id":"5dbc8b628ebc3e93a3345287","slug":"education-bareilly-news-bly3823265130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकफुट पर आया कॉलेज प्रशासन फारवर्ड किया छात्रा का परीक्षा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकफुट पर आया कॉलेज प्रशासन फारवर्ड किया छात्रा का परीक्षा फार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। छात्रा पर गलत नीयत रखने और रुपये हड़पने के आरोप चेयरमैन पर लगे तो कॉलेज प्रशासन बैकफुट पर आ गया। विश्वविद्यालय का नोटिस मिलने के बाद छात्रा का फॉर्म फारवर्ड करते हुए प्राचार्य ने शिकायत को गलत बताया है।
पुराना शहर निवासी छात्रा ने पिछले दिनों राजभवन और रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नवाबगंज स्थित लॉ कॉलेज के चेयरमैन के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप था कि कॉलेज चेयरमैन परिचय होने के बाद उसके घर आने लगे और एक लाख रुपये लेकर बिना फीस लॉ कराने की बात कही। उसने रुपये दे दिए तो कॉलेज चेयरमैन की नीयत खराब हो गई। रुपये भी हड़प लिए और बदनीयती भी रखने लगे। इसके चलते ही उसका परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय को अग्रसारित नहीं किया। छात्रा की शिकायत पर विश्वविद्यालय ने नोटिस जारी किया तो कॉलेज प्रशासन बैकफुट पर आ गया। प्राचार्य ने छात्रा की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम बताकर आरोपों को झूठा बताते हुए कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय को अपना जवाब भेजा है। साथ ही कहा है कि छात्रा के भविष्य को ध्यान में रखने हुए उसके फार्म भी विश्वविद्यालय को अग्रसारित कर दिया गया है।