{"_id":"5daa255e8ebc3e01451c2ee8","slug":"education-bareilly-news-bly3807383149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी भर्ती में गड़बड़ी, छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी भर्ती में गड़बड़ी, छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एनसीसी भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाकर आरपी डिग्री कॉलेज मीरगंज के छात्रों ने बरेली कॉलेज स्थित 21वीं वाहिनी में पहुंचकर हंगामा किया और धरना दिया। वहां मौजूद अफसरों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
करीब दो महीने पहले एनसीसी की भर्ती हुई थी। इसमें आरपी डिग्री कॉलेज के छात्रों ने वहां की चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बरेली कॉलेज स्थित एनसीसी 21वीं वाहिनी में शिकायत की थी। इस पर छात्रों को जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन देते हुए 18 अक्तूबर को बुलाया गया था। शुक्रवार को यह छात्र एनसीसी 21वीं वाहिनी पहुंचे तो कमांडिंग ऑफीसर मौजूद नहीं थे, जिसके चलते वहां मिले अंचल अहेरी ने उनकी शिकायत पर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। मगर छात्र सहमत नहीं हुए और हंगामा कर धरने पर बैठ गए। इसके बाद वे लोग छात्रनेता राहुल गंगवार के साथ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश से मिलने पहुंचे।
छात्रों ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई है, जिन छात्रों पर प्रथम वर्ष में एनसीसी थी, उन्हें भी चयनित नहीं किया गया है। कुछ ऐसे छात्रों को भी चयनित करने का आरोप लगाया जो शारीरिक रूप से योग्य नहीं थे। इस पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।