{"_id":"5da62d048ebc3e016f0b380a","slug":"education-bareilly-news-bly3802405142","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपस्थिति कम तो एमबीए के 63 छात्रों को परीक्षा से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपस्थिति कम तो एमबीए के 63 छात्रों को परीक्षा से रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के 63 छात्रों को कम उपस्थिति के कारण इंटर्नल परीक्षा देने से रोक दिया गया। छात्रों ने सेमेस्टर परीक्षा तक हर हाल में 70 फीसदी उपस्थिति पूरी करने आश्वासन दिया। छात्रों को अब 50 रुपये के स्टांप पर एफिडेविट देना होगा। इस पर अभिभावक के हस्ताक्षर भी कराने होंगे। इस शर्त पर उनको परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।
इंटर्नल परीक्षा 30 नंबर की होती है। शुरुआत में ही छात्रों को 70 फीसदी उपस्थिति के निर्देश दिए गए थे। आदेश को छात्रों ने हवा में उड़ा दिया। प्रथम और द्वितीय वर्ष के 63 छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही। इसमें 34 छात्र प्रथम सेमेस्टर हैं। मंगलवार से इंटर्नल परीक्षा हुई तो इन छात्रों की सूची चस्पा कर परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। छात्रों ने आश्वासन दिया कि सेमेस्टर परीक्षा तक उपस्थिति पूरी कर लेंगे। उनको सशर्त परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। डीन मैनेजमेंट प्रोफेसर बीपी सिंह ने बताया कि 63 छात्रों की उपस्थिति 70 फीसदी से बहुत कम थी। इसलिए उनको इंटर्नल एग्जाम से रोका। 50 रुपये के एफिडेविट पर शपथपत्र लेकर उनको परीक्षा की अनुमति दी है। एफिडेविट पर अभिभावकों के हस्ताक्षर भी कराने होंगे। सेमेस्टर परीक्षा तक अगर उपस्थिति पूरी नहीं तो परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। ब्यूरो