फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

‘स्वयं’ से तालमेल कर रोजगारपरक होंगे विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम

Tue, 08 Oct 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। विश्वविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों को मांग के अनुरूप रोजगारपरक बनाने के लिए केंद्र सरकार के ‘स्वयं’ पोर्टल से तालमेल किया जाएगा। ‘स्वयं’ पोर्टल पर संचालित पाठ्यक्रमों के अनुरूप विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में बदलाव होगा। साथ ही छात्र-छात्राओं को इस पोर्टल पर मौजूद पाठ्यक्रम के जरिये स्वाध्याय (सेल्फ लर्निंग) के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस कवायद के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वयं पोर्टल पर नौवीं से लेकर स्नातकोत्तर कक्षा तक पढ़ाई का प्रावधान किया गया है। इस पोर्टल पर मौजूद तकनीकी शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रम मौजूदा वक्त की मांग के अनुरूप अपडेट होने के चलते रोजगारपरक भी हैं। वहीं, विश्वविद्यालय में संचालित तमाम कोर्स सालों से अपडेट न होने के कई बार उद्योगों की मांग पूरी करने में नाकाम रहते हैं। इसको देखते हुए ही केंद्र सरकार के निर्देश पर विश्वविद्यालयों में ‘स्वयं’ पोर्टल का प्रचार-प्रसार शुरू किया गया है। हाल ही में ‘स्वयं’ पोर्टल को लेकर विश्वविद्यालय में तमाम विभागाध्यक्षों की मीटिंग हुई और तय किया गया कि पोर्टल पर मौजूद पाठ्यक्रमों के अनुरूप ही विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम भी मांग के अनुरूप अपडेट किए जाएं। यह जिम्मेदारी सभी विभागाध्यक्षों को दी गई है। साथ ही छात्र-छात्राओं को इस बारे में बताया जाए कि वे ‘स्वयं’ पोर्टल पर स्वाध्याय कर खुद को शैक्षिक रूप से मजबूत करें। इन सभी कार्यों को करने के लिए विश्वविद्यालय में प्लांट साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय गर्ग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर प्रभु ओमर को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


सारे कोर्स फ्री, परीक्षा देने पर देनी होगी फीस
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमबीए के विभागाध्यक्ष प्रो. पीबी सिंह ने बताया कि ‘स्वयं’ पोर्टल पर चार, आठ और 12 माह के कोर्स उपलब्ध हैं। छात्र-छात्राएं कोर्स का चयन करके ऑनलाइन निशुल्क पढ़ाई कर सकते हैं। अगर इस पढ़ाई का उन्हें सर्टिफिकेट चाहिए तो छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी होगी, जिसके लिए एक हजार रुपये फीस देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed