फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

मंदिर में पूजा-पाठ से नहीं, स्कूल में पढ़ने से भला होगा बेटियों का

Wed, 02 Oct 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
education
रिठौरा। मंदिर में देवी की आकृति बनाने पर पुजारी और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच उपजे विवाद को समाजसेवी शांत करने में जुट गए हैं। सावित्री बाई फुले महासंघ के पदाधिकारियों ने मंदिर में पूजा करने पर अड़े परिवार को नसीहत दी है कि बेटियों का भला मंदिर में पूजा करने से नहीं बल्कि स्कूल में पढ़ने से होगा। इसके बाद अब यह परिवार भी शांत हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को साहूकारा में अनुसूचित जाति के परिवारों की कुछ किशोरियां झलरा पीपल मंदिर की दीवार पर गौरी परिवार की मिट्टी की आकृतियां बनाने पहुंची थीं। आरोप था कि मंदिर के पुजारी कालीचरण ने उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद उनके परिवार के लोगों ने हंगामा किया तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुजारी का आरोप था कि मंदिर की एक दीवार मिट्टी से आकृतियां बनाने से बारिश में मंदिर में गंदगी फैलेगी। पुलिस ने दीवार पर आकृतियां बनवाकर और पूजन कराकर मामला शांत कर दिया था।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम माता सावित्री बाई फुले महासंघ की जिलाध्यक्ष ऊषा किरन टीम के साथ पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों से बात करने के बाद समझाया कि बेटियों का परिवार उनकी शिक्षा और संस्कारों पर जोर दें न कि पूजा पाठ के विवाद में पड़ें। भीम आर्मी के जिला प्रभारी अजय प्रधान और उनकी टीम ने भी इसी तरह का संदेश दिया। क्षेत्रीय लेखपाल महिपाल कश्यप ने मंगलवार को बताया कि उनसे किसी अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट ही नहीं मांगी तो जांच का सवाल नहीं उठता। वह मौके पर जानकारी करने जरूर गए थे, पता लगा कि मतभेद निपट गया है। हाफिजगंज थाना प्रभारी एसपी सिंह का भी कहना था कि अनुसूचित जाति की बस्ती में मंदिर है, पुजारी भी कश्यप समाज के हैं तो जातीय विद्वेष की बात न जाने कहां से प्रचारित कर दी गई। बस्ती में सब लोग मिलजुल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed